फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vacuum circuit breaker will cost Rs 1.24 crore, will get rid of fault

Gorakhpur News: 1.24 करोड़ से लगेगा वैक्यूम सर्किट ब्रेकर, फाल्ट से मिलेगी निजात

Wed, 14 Feb 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 14 Feb 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Vacuum circuit breaker will cost Rs 1.24 crore, will get rid of fault
- गर्मी में फाल्ट की समस्या से लोगों को मिलेगी निजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गर्मी में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होकर नहीं जलेंगे। बिजली निगम करीब 1.24 करोड़ रुपये से पॉवर ट्रांसफॉर्मरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए वैक्यूम सर्किट ब्रेकर लगाएगा। इससे फाल्ट की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
बिजली निगम पॉवर ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त होने से बचाने पर काम कर रहा है। ट्रांसमिशन से 132 केवी की लाइन बिजली घर को दी जाती है। 33 केवी बिजली घर से क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई होती है। पॉवर ट्रांसफॉर्मर को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए वैक्यूम सर्किट ब्रेकर सिस्टम लगाया जाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो लाइन में दो तरह से फॉल्ट होता है एक तो अर्थ फॉल्ट जो पेड़ की डालियों से लाइन के संपर्क में आने से होता है, जबकि दूसरा ओवर करंट फॉल्ट, दो तारों के आपस में संपर्क होने से होता है। फॉल्ट से ट्रांसफॉर्मर्स को भारी क्षति होती है। बिजली घरों में लगे पॉवर ट्रांसफॉर्मर और अन्य उपकरणों को वैक्यूम सर्किट ब्रेकर सुरक्षा प्रदान करता है।
विज्ञापन


शहर में 25 बिजली घर
शहर में कुल 25 बिजली घर हैं। इन बिजली घरों में पांच एमवीए के 18 और 10 एमवीए के 39 पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। पुराने हो चुके वैक्यूम सर्किट ब्रेकर को बदला जाएगा। साथ ही जिन ट्रांसफॉर्मर में ब्रेकर नहीं लगाए गए हैं उन ट्रांसफॉर्मरों में ब्रेकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------

कोट
पॉवर सबस्टेशन के पुराने वैक्यूम सर्किट ब्रेकर बदले जाएंगे। साथ ही जिन पॉवर ट्रांसफॉर्मरों में सर्किट ब्रेकर नहीं लगे हैं वहां नए ब्रेकर लगाए जाएंगे। सर्किट ब्रेकर लगाने का कार्य गर्मी से पहले कर लिया जाएगा।
लोकेंद्र बहादुर सिंह, एसई शहर, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed