फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Use of drones is the beginning of a new revolution in agriculture sector: Ajay Yadav

ड्रोन का उपयोग कृषि क्षेत्र में नई क्रांति की शुरूआत : अजय यादव

Sat, 03 Feb 2024 09:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 03 Feb 2024 09:58 AM IST
विज्ञापन
Use of drones is the beginning of a new revolution in agriculture sector: Ajay Yadav
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में अतिथि व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि संकाय में ‘ड्रोन आधारित कृषि’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ड्रोनियर एविगेशन के ड्रोन प्रशिक्षक अजय कुमार यादव ने कहा कि ड्रोन का उपयोग कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरूआत है।

कृषि में ड्रोन के उपयोग को बताते हुए उन्हाेंने कहा कि ड्रोन से फील्ड सर्वे, इंसेक्टिसाइड, पेस्टीसाइड व नैनो यूरिया का छिड़काव एवं जियोफेंसिंग भी की जा सकती है। उन्होंने युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाले भारत सरकार द्वारा संचालित नमो ड्रोन दीदी व ड्रोन से संबंधित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन तरीकों की भी जानकारी दी जिससे विद्यार्थी और ग्रामीण युवा इसका लाभ ले सकते हैं। यह कार्यक्रम संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दुबे के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान कृषि संकाय के सहायक आचार्य डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. विकास कुमार यादव, डॉ. आयुष कुमार पाठक, डॉ. प्रवीण सिंह एवं स्नातक कृषि विज्ञान प्रथम व द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed