फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Upset with his family, a student from Gorakhpur reached Rajasthan and returned after 22 months.

लापता छात्र अजमेर में मिला: घर से नाराज होकर निकला, ‘इंडियन हैकर’ से मिलने पहुंचा राजस्थान- जानिए कैसे लौटा

Sat, 04 Jul 2026 10:27 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 10:27 AM IST
सार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी छात्र तीन सितंबर 2024 की सुबह स्कूल के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन ने काफी तलाश के बाद उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और अपहरण की आशंका जताई थी। करीब 22 माह बाद 10 दिन पहले परिजन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में छात्र की तस्वीर देखी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में लोकेशन राजस्थान के अजमेर में मिली।

विज्ञापन
Upset with his family, a student from Gorakhpur reached Rajasthan and returned after 22 months.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र से करीब दो साल पहले लापता 15 वर्षीय छात्र राजस्थान के अजमेर में मिला। पूछताछ में सामने आया कि वह घर से नाराज होकर यूट्यूबर ‘इंडियन हैकर’ से मिलने के लिए अजमेर पहुंचा था। उससे न मिल पाने पर उसने वहीं एक होटल में काम करना शुरू कर दिया। पुलिस ने फेसबुक फोटो के जरिये उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे सकुशल खोज लिया।

विज्ञापन


गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी छात्र तीन सितंबर 2024 की सुबह स्कूल के लिए निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन ने काफी तलाश के बाद उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और अपहरण की आशंका जताई थी। परिजन के अनुसार, घटना से एक दिन पहले पिता ने पढ़ाई को लेकर उसे डांटा था, जिससे वह नाराज था।
विज्ञापन


उस रात वह चुपचाप सो गया और अगली सुबह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकल गया। जब वह स्कूल से देर शाम तक वापस नहीं आया तो परिवार घबरा गया। स्कूल और रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। करीब 22 माह बाद 10 दिन पहले परिजन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में छात्र की तस्वीर देखी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में लोकेशन राजस्थान के अजमेर में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम मंगलवार को अजमेर रवाना हुई, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से तलाश शुरू की गई। फोटो के आधार पर खोजबीन के दौरान एक होटल में काम करता हुआ छात्र मिल गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यूट्यूबर ‘इंडियन हैकर’ से मिलने के लिए घर से नाराज होकर निकला था। अजमेर पहुंचने के बाद जब उससे मुलाकात नहीं हो सकी तो उसने वहीं होटल में काम शुरू कर दिया।


बृहस्पतिवार को पुलिस ने स्थानीय टीम की मदद से उसे खोजकर परिजन से फोन पर बातचीत कराई, जिसमें सभी भावुक हो गए। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम उसे गोरखपुर लेकर पहुंची और परिजन को सौंप दिया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह के अनुसार, छात्र मिल गया है। आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed