फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Upset by his mother's scolding, a high school student left home, taking gold with him.

Gorakhpur News: मां की डांट से नाराज होकर हाईस्कूल के छात्र ने छोड़ा घर, साथ ले गया सोना

Thu, 25 Dec 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Upset by his mother's scolding, a high school student left home, taking gold with him.
- एम्स थाना क्षेत्र का मामला, सिलीगुड़ी में मिली छात्र की लोकेशन
विज्ञापन

- पिता दुबई में रहते हैं, मां ने दर्ज कराई गुमशुदगी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र में मां की डांट से नाराज होकर हाईस्कूल का छात्र घर से भाग गया। जाते समय वह घर की अलमारी में रखे 10-10 ग्राम के दो सोने के बिस्किट भी साथ ले गया। महिला ने एम्स थाने में तहरीर देकर बेटे के लापता होने की सूचना दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की छानबीन में उसकी लोकेशन सिलीगुड़ी में मिली है।

एम्स थाना क्षेत्र के झरना टोला न्यू टीचर कॉलोनी निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति दुबई में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें छोटा बेटा 16 वर्ष का है और वह एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है। मां के अनुसार, बेटा अक्सर शरारत करता रहता है, जिस कारण वह उसे डांटती रहती हैं। 21 दिसंबर को बेटा काफी देर से स्कूल से घर लौटा। पूछने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे नाराज होकर मां ने उसे डांटा। उसी दिन शाम करीब पांच बजे वह बिना बताए घर से चला गया और अलमारी से दो सोने के बिस्किट लेकर गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों, दोस्तों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर खोजबीन की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। घबराकर महिला ने सोमवार को बड़े बेटे के साथ एम्स थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस के अनुसार, किशोर की लोकेशन सिलीगुड़ी में मिल रही है। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम किशोर को जल्द ही उसे सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed