{"_id":"6296f420a04f075d974e3e63","slug":"upjee-polytechnic-entrance-exam-schedule-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPJEE: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम बदला, अब 27 से होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPJEE: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम बदला, अब 27 से होगी परीक्षा
Wed, 01 Jun 2022 10:37 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:37 AM IST
सार
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पॉलीटेक्निक में प्रवेश को लेकर आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब ये परीक्षाएं 27-30 जून के बीच होंगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षाओं के दृष्टिगत मॉक टेस्ट में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
यूपी जेईई
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (यूपीजेईई) की ओर से प्रदेश के राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश को लेकर आयोजित होने वाली यूपी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा-2022 का परीक्षा कार्यक्रम संशोधित हो गया है। अब ये परीक्षा 27-30 जून तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर में तीन सरकारी और एक अनुदानित पॉलीटेक्निक कॉलेज में सात हजार सीटें उपलब्ध हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ये परीक्षा 6-10 जून के बीच प्रस्तावित थी। अब यह नई तिथि पर होगी। प्रवेश पत्र पर परीक्षा तिथि, समय एवं स्थान की विस्तृत सूचना के साथ-साथ आवश्यक परीक्षा निर्देश अंकित होगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए मॉक टेस्ट का लिंक पोर्टल एवं प्रवेश पत्र पर अंकित होगा। जिसके द्वारा अभ्यर्थी परीक्षा पूर्व अभ्यास कर सकेंगे। वर्ष 2022 की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित निर्देश एवं अन्य नवीनतम जानकारी jeecup.admission.nic.in पर हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
यदि किसी अभ्यर्थी की कोई अन्य परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समान दिवस को ही निर्धारित है तो ऐसी दशा में अभ्यर्थी परीक्षा तिथि परिवर्तन के लिए upjee2022exam@gmail.com पर उक्त परीक्षा का प्रवेश पत्र अटैच कर ईमेल प्रेषित कर परीक्षा तिथि परिवर्तन का अनुरोध कर सकेंगे।
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पॉलीटेक्निक में प्रवेश को लेकर आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब ये परीक्षाएं 27-30 जून के बीच होंगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षाओं के दृष्टिगत मॉक टेस्ट में भी शामिल होने का अवसर मिलेगा।