फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Up to 26 people will be able to apply for Raptinagar Extension Township.

काम की बात: राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप के लिए 26 तक कर सकेंगे आवेदन

Wed, 20 Dec 2023 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Dec 2023 12:37 PM IST
सार

 जीडीए की ओर से मानबेला में 207.47 एकड़ (83.96 हेक्टेयर) में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना लांच की गई है। इसमें करीब 450 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए दो बार आरएफपी (रिक्वेस्ट फार प्रपोजल) जारी किया गया, लेकिन किसी डेवलपर ने रुचि नहीं दिखाई।

विज्ञापन
Up to 26 people will be able to apply for Raptinagar Extension Township.
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना में ढांचागत विकास के लिए विकासकर्ता अब 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। यह तिथि 19 दिसंबर को समाप्त हो रही थी।
विज्ञापन


 लेकिन, कुछ विकासकर्ताओं की ओर से इच्छा जताने के बाद अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने 18 दिसंबर को यह निर्णय लिया है। मंगलवार तक इस योजना के लिए कोई निविदा प्राप्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


 जीडीए की ओर से मानबेला में 207.47 एकड़ (83.96 हेक्टेयर) में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना लांच की गई है। इसमें करीब 450 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए दो बार आरएफपी (रिक्वेस्ट फार प्रपोजल) जारी किया गया, लेकिन किसी डेवलपर ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद पांच अक्तूबर को डेवलपर के साथ बैठक हुई। इसमें डेवलपर ने योजना के संबंध में सुझाव दिए, ताकि आरएफपी में सुगमता के साथ शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सहजनवां-दोहरीघाट रेल मार्ग, सरयू नदी पर पुल का टेंडर फाइनल होने के बाद तय होगी शिलान्यास की तारीख

 इस दौरान यह सुझाव दिया गया कि जीडीए की ओर से विकास कार्यों की लागत के बदले में दिए जाने वाले भूखंडों पर विला निर्माण किए जाने की शर्त को समाप्त करके सिर्फ भूखंड का विक्रय करने की अनुमति देने को कहा। डेवलपर ने बताया कि खोराबार टाउनशिप योजना में डेवलपर की ओर से अपने भूखंडों पर विला बना कर बेचा जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed