{"_id":"67ce5cd0a20c9cd2dd0ffcb4","slug":"up-road-accident-news-container-and-car-collide-fiercely-in-basti-many-killed-and-three-injured-in-accident-2025-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बड़ा सड़क हादसा: बस्ती में कंटेनर और कार की भीषण टक्कर; दर्दनाक हादसे में पांच की मौत और तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बड़ा सड़क हादसा: बस्ती में कंटेनर और कार की भीषण टक्कर; दर्दनाक हादसे में पांच की मौत और तीन घायल
Mon, 10 Mar 2025 09:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Mar 2025 09:17 AM IST
सार
यूपी के बस्ती में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कंटेनर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बस्ती में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के गोटवा के पास सोमवार सुबह लाइन बदल रहे कंटेनर में लग्जरी कार की टक्कर हो गई।
कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान शिवराज सिंह पुत्र होमपाल सिंह, जिला संभल, शकील पता अज्ञात, बिस्वजीत पता अज्ञात, बहारन पता अज्ञात, डॉ प्रेम पुत्र नंदलाल, तरकुलही जसोपुर थाना खोराबार गोरखपुर के रुप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं, घायलों की पहचान छागूर यादव पुत्र उमा यादव, जिला गोपालगंज, भुआल पुत्र शंभू प्रसाद, गोपालगंज बिहार, अनिरुद्ध पुत्र सूर्यनाथ, थाना खोराबार के रुप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती की तरफ जा रहा कंटेनर अचानक लाइन बदलने लगा। तभी सामने से आ रही कार की भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन
कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग भी बुरी तरह से दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह से वाहन को काटकर कार से अंदर से लोगों को निकाला। पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद हाईवे पर दोनों लाइन में जाम लग गया। मृतकों में एक की पहचान हो पाई है जो कार का चालक है। ड्राइवर प्रेम खोराबार थाना क्षेत्र जनपद गोरखपुर के तरकुलही जसोपुर का रहने वाला है। कार सवार सभी लोग गुजरात से बिहार और गोरखपुर जा रहे थे।