फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 women more responsible for vote according to men in gorakhpur

पंचायत चुनाव : यहां वोटिंग में पुरुषों पर भारी आधी आबादी, महिलाओं ने निभाई अपनी बखूबी जिम्मेदारी

Mon, 19 Apr 2021 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Apr 2021 11:08 AM IST
सार

पंचायत चुनाव की वोटिंग में पुरुषों की तुलना में 11 फीसदी अधिक महिलाओं ने मतदान किया। जिले में कुल पड़े 64.73 फीसदी वोट में पुरुषों की भागीदारी 59.46 तो महिलाओं की 70.66 फीसदी रही।

 

विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 women more responsible for vote according to men in gorakhpur
gorakhpur panchayat election - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव की सरकार चुनने में पुरुषों की तुलना में महिला वोटरों ने ज्यादा भागीदारी निभाई। गोरखपुर में 15 अप्रैल को हुए मतदान में कुल 64.73 फीसदी वोट पड़े। इनमें पुरुषों का मतदान प्रतिशत जहां 59.45 है वहीं महिलाओं की भागीदारी 70.66 फीसदी है।
विज्ञापन


जिले में 29 लाख 61 हजार 685 वोटर थे। इनमें से 19 लाख 17 हजार 88 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जिन्होंने वोट डाले उनमें पुरुषों की संख्या 9लाख 30 हजार 881 है जबकि महिलाओं की संख्या 9 लाख 86 हजार 207 है। यानी पुरुषों की तुलना में जिले में करीब 50 हजार अधिक महिला मतदाताओं ने अपनी जिम्मेदारी समझी और बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


जिले में सबसे कम मतदान वाले ब्लॉक बड़हलगंज में भी 64 फीसद से अधिक महिला मतदाताओं ने वोट डाला। कैंपियरगंज में सबसे ज्यादा 77 फीसदी महिलाओं ने वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह रहा मतदान प्रतिशत
ब्लॉक पुरुष महिलाएं
पाली 65.71    71.50
पिपरौली 61.81    68.88
चरगांवा    65.40    71.74
पिपराइच    66.76    75.13
खोराबार    59.71    69.85
कौड़ीराम    52.56    68.85
उरुवा    55.45    67.03
खजनी    60.50    68.58
गोला    55.11    68.76
कैंपियरगंज    62.89    77.35
सहजनवां    66.48    74.77
जं. कौड़िया 63.52    72.78
भटहट    61.23    72.64
सरदारनगर    61.69    73.27
ब्रह्मपुर    53.27    75.19
बांसगांव    56.71    69.90
गगहा    55.71    66.35
बेलघाट    57.95    67.41
बड़हलगंज    52.19    64.50
भरोहिया    62.31    74.66
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed