फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Panchayat Election 2021 Reservation List check all details

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021: यहां देख सकते हैं पंचायत चुनाव की आरक्षण लिस्ट

Sat, 20 Mar 2021 02:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 Mar 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Election 2021 Reservation List check all details
पंचायत चुनव। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर-बस्ती मंडल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में नई आरक्षण सूची तकरीबन तैयार हो गई है। शुक्रवार देर शाम तक पंचायतीराज महकमा इसे अंतिम रूप देने में लगा रहा। शनिवार शाम तक सूची का अनंतिम प्रकाशन होने की उम्मीद है। हालांकि शासन की तरफ से प्रकाशन के लिए 20 से 22 मार्च तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पंचायत चुनाव की आरक्षण सीट जारी कर दी गई थी लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसे नए सिरे से आरक्षण और आरक्षित सीटों के आवंटन की सूची जारी की जा रही है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के आरक्षण व आरक्षित सीटों के आवंटन की यह सूची ब्लाक मुख्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय पर देखी जा सकेगी। सोमवार 22 मार्च तक इन सूचियों का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंतिम प्रकाशन होने के साथ ही आपत्तियां भी दर्ज कराई जा सकेंगी। 23 मार्च तक इसके लिए मौका दिया गया है। आपत्तियां, ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही जिला मुख्यालय स्थित पंचायतीराज विभाग में जमा की जा सकती हैं। 24 और 25 को सभी आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को अंतिम सूची का प्रकाशन करने के साथ ही उसे पंचायतीराज निदेशालय भेज दिया जाएगा।

नई व्यवस्था के मुताबिक वर्ष 2015 को आधार मानकर तैयार की गई आरक्षण सूची में 60 फीसदी तक बदलाव हुआ है। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के कितने पद ओबीसी, ओबीसी महिला, एससी, एससी महिला या महिला के लिए आरक्षित रहेंगे इसकी संख्या में तो कोई बदलाव नहीं हुआ है। मगर पद में बड़ा उलट फेर हुआ है।

मसलन दो मार्च को प्रकाशित अनंतिम सूची में यदि किसी पंचायत का प्रधान पद एससी था तो वह ओबीसी या सामान्य हो गया है। इसी तरह कोई ओबीसी था तो सामान्य महिला या एससी हो गया। दो मार्च की अनंतिम सूची में लागू फार्मूले कि जो गांव कभी ओबीसी या एससी नहीं हुए उन्हें वरीयता के आधार पर इस वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए, इस बार ज्यादा बदलाव हुआ है। ओबीसी सीट बदलकर ओबीसी महिला या सामान्य महिला हो गई तो एससी बदलकर ओबीसी या सामान्य हो गई।

 

जानिए किन-किन जिलों में होगी लिस्ट जारी

वाराणसी, संभल, हापुड़, कानपुर फिराेजाबाद, मैनपुरी,  एटा, कासगंज, मथुरा,  आगरा, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा,  बलिया, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, रायबरेली, अमेठी, उन्नाव, इटावा, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, औरैया, बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, उरई के साथ गाजियाबाद आदि जिलों में आरक्षण सूची जारी होना तय है। इसके अलावा भी कुछ और जिलों में लिस्ट जारी होगी। जिन जिलों में आज लिस्ट नहीं आएगी वहां कल (रविवार) को लिस्ट जारी होने की संभावना है।

बस्ती
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन के निर्देश पर डीएम सौम्या अग्रवाल ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व बीडीसी सदस्य का चुनाव कराने के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण 25 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में शुरू हुआ। इसमें रिटर्निंग आफिसर, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सहायक रिटर्निंग आफिसर का प्रशिक्षण हुआ। पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासनिक अमला कमर कसने लगा है। जिले की 13 सौ से अधिक ग्राम पंचायतों में प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराने के लिए डीएम सौम्या अग्रवाल ने 18 रिटर्निंग आफिसर, 18 जोनल मजिस्ट्रेट, 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 180 सहायक रिटर्निंग आफिसर की सूची जारी कर दी है। डीएम के अनुसार इनका पहला प्रशिक्षण 25 मार्च को होगा।

देवरिया
त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव में जिले के 1185 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद पर होने वाले चुनाव में हाईकोर्ट के निर्देश के क्रम में प्रशासन आरक्षण की अनंतिम सूची जारी करने की तैयारियों में जुट गया है। हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में दोबारा होने वाले आरक्षण में 20 अनुसूचित जनजाति महिला समेत 52 पद आरक्षित करने की तैयारी है। अनुसूचित जाति के लिए 69 महिलाओं समेत 190 और पिछड़ी जाति की 114 महिलाओं समेत 328 पदों को आरक्षित किया जा सकता है। इसके अलावा सामान्य महिला के 198 पद आरक्षित होने की संभावना है। 417 पदों को अनारक्षित कर अनंतिम सूची बनाई जा रही है। आरक्षण पर आपत्ति बीस मार्च से 23 मार्च तक की जा सकती है। आपत्तियों का जिला मुख्यालय पर डीएम की अध्यक्षता में समिति परीक्षण व निस्तारण करेगी। 24-25 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगा।

गोरखपुर
गोरखपुर जिले में दावेदार और उनके समर्थक आरक्षण की स्थिति जानने और मन मुताबिक परिवर्तन कराने के लिए शुक्रवार को भी विकास भवन में देर शाम तक जमे रहे। इस दौरान आरक्षण तैयार करने में लगे अफसरों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन बंद रहे या उच्चाधिकारियों को छोड़ उन्होंने कोई दूसरी कॉल रिसीव ही नहीं की।

महराजगंज
जिले में दूसरे दिन भी कर्मियों ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पद का आरक्षण तय करने को लेकर दिन भर मशक्कत की। ब्लॉकों के जिम्मेदारों ने जहां ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पद के आरक्षण का निर्धारण करने का कार्य किया, वहीं अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिला पंचायत सदस्य पद के प्रस्तावित आरक्षण को जारी करने की दिशा में कार्य किया। इस बार आपत्ति के लिए भी 20 से 23 मार्च का समय प्रदान किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान व विभिन्न पदों के वार्ड के आरक्षण को तैयार किए जाने को लेकर कार्य जारी है। शनिवार तक प्रस्तावित आरक्षण का प्रकाशन कर दिया जाएगा।

विभिन्न पदों पर इतने सीटों का बनाया जाना है आरक्षण
ग्राम प्रधान- 882
ग्राम पंचायत सदस्य-11282
क्षेत्र पंचायत सदस्य-1166
जिला पंचायत सदस्य-47

संतकबीरनगर
विकास खंड हैंसर बाजार में 86 ग्राम पंचायतों में से 24 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पिछड़ी जाति और 20 ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होनी है। इस तरह जिला पंचायत के वार्ड संख्या 23 ,26 , 27, 28 भी आरक्षण की श्रेणी में आने की चर्चा है। पंचायत विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो जिला पंचायत सदस्य की तीन सीट अनुसूचित जाति के लिए और एक सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हो सकती है। इसी तरह ग्राम पंचायतों में भी आरक्षित सीटें लगभग तय हो जाने की बात बता रहे हैं। ग्राम पंचायत की जो सीट पहले अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हो रही थी। उसमें से अब अधिक सीटें अनारक्षित हो सकती है। जबकि पूर्व में जो सीट जिस वर्ग के लिए आरक्षित हुई थी, वह अब दूसरी जाति के लिए आरक्षित होने की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे देख तैयारी में जुटे संभावित उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ गई है। शुक्रवार को हर जगह इसी बात की चर्चा रही।  इस संबंध में पूछे जाने पर एडीओ पंचायत शिव कुमार तिवारी ने आरक्षण सूची तैयार की जा रही है। 22 मार्च को अनंतिम सूची ब्लॉक पर चस्पा होगी। उसके बाद आपत्तियां ली जाएंगी और फिर 24 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed