{"_id":"645f8e405e8cfbeed60be827","slug":"up-nikay-chunav-2023-gorakhpur-election-results-winning-women-candidate-list-2023-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Nikay Chunav Result: गोरखपुर में खुद की जीत पर लजाता रहा 'घूंघट', जश्न मनाती रहीं 'मूंछे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Nikay Chunav Result: गोरखपुर में खुद की जीत पर लजाता रहा 'घूंघट', जश्न मनाती रहीं 'मूंछे'
Sun, 14 May 2023 06:28 AM IST
vivek shukla
अरुण चन्द गोरखपुर।
अरुण चन्द गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 May 2023 06:28 AM IST
सार
शहर की सरकार में आधी आबादी को पूरी हिस्सेदारी मिले, इस मकसद से 80 में से 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रचार-प्रसार के दौरान भी ज्यादातर वार्डों में महिला प्रत्याशी घर पर बैठी रहीं और उनके पति, बेटा और देवर प्रचार-प्रसार का मोर्चा संभाले रहे।
विज्ञापन
गोरखपुर निकाय चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में सुबह आठ बजे गिनती शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही वार्ड नंबर दो बाबा राघवदास नगर से भाजपा प्रत्याशी बाला देवी के विजयी होने की जैसे ही घोषणा हुई, उनके पति को बधाई देने वालों का तांता लग गया। चारों तरफ से समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। कोई माला पहना रहा था, तो कोई गले मिलकर बधाई देने में जुटा था। किसी शुभचिंतक ने जब बाला देवी के बारे में पूछा तो उनके पति ने जवाब दिया कि उन्हीं को बुलाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 75 शिवाजीनगर से भाजपा प्रत्याशी संगीता सिंह को जीत का सर्टिफिकेट लेने के लिए उनके घर से बुलाया गया। मतगणना स्थल पर उनके पति चंद्र प्रकाश सिंह बधाई बटोर रहे थे। वार्ड नंबर 43 शाहपुर से जैसे ही भाजपा उम्मीदवार ज्ञानती देवी को जीत मिली, उनके बेटे चंद्रशेखर को फूल मालाओं से लाद दिया गया। ज्ञानती एक किनारे खड़े होकर बेटे के मुस्कुराते चेहरे को देख, खुद भी मंद-मंद मुस्कुरा रहीं थीं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खिला कमल, यहां पढ़ें अन्य जिलों कहां से कौन जीता
विज्ञापन
यह तो बानगी है। 20 से अधिक वार्डों का नतीजा आने के बाद, यही नजारा आम था। वार्ड नंबर 31 से भाजपा की निर्मला देवी जैसे ही विजयी घोषित हुईं तो उन्हें भूल, समर्थक उनके घर वालों को बधाई देने में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद, घर के एक सदस्य को जब उनका ख्याल आया तो उन्हें दो मालाएं पहनाईं। वार्ड नंबर 51 के नतीजे आए, तो बसपा की प्रीतम निषाद विजयी घोषित हुईं। मगर वह एक किनारे आराम से बैठीं थीं।
गणना स्थल पर उनके पति को समर्थक फूल मालाएं पहनाने के साथ ही अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार कर रहे थे। इसी तरह वार्ड नंबर 69 से निर्दल प्रत्याशी लाली गुप्ता जीती तो बधाई उनके पति दिनेश गुप्ता को दी जाने लगी। लाली एक किनारे घूंघट काढ़े मुस्कराती रहीं और मालाओं से दिनेश का गला भरता रहा।
शहर की सरकार में आधी आबादी को पूरी हिस्सेदारी मिले, इस मकसद से 80 में से 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रचार-प्रसार के दौरान भी ज्यादातर वार्डों में महिला प्रत्याशी घर पर बैठी रहीं और उनके पति, बेटा और देवर प्रचार-प्रसार का मोर्चा संभाले रहे। कई वार्ड में तो वहां के ज्यादातर मतदाता, अपने नवनिर्वाचित महिला पार्षदों का चेहरा भी नहीं पहचानते।
इसे भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ के शहर में किस पार्टी ने मारी बाजी? ये रही पार्षदों की सूची
इन वार्डों से महिलाएं जीतीं
वार्ड 2 बाबा राघवदास नगर- महिला
वार्ड 3 रानीडीहा - अनुसचित जाति महिला
वार्ड 5 बाबा गंभीरनाथ नगर - पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 6 खोराबार - अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 8 चरगांवा - अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 12 अशोक नगर- महिला
वार्ड 15 हनुमंत नगर- महिला
वार्ड 18 गायत्रीनगर - महिला
वार्ड 19 गोपालपुर -महिला
वार्ड 24 मत्स्येंद्र नगर-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 29 पंडित राम प्रसाद बिस्मिलनगर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 30 गुलरिहा - महिला
वार्ड 31 हरसेवकपुर-महिला
वार्ड 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर-महिला
वार्ड 33 नरसिंहपुर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 35 सालिकरामनगर - महिला
वार्ड 37 भरवलिया-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 42 महाराणा प्रताप नगर - महिला
वार्ड 43 शाहपुर- महिला
वार्ड 46 शक्तिनगर- महिला
वार्ड 47 महात्मा ज्योतिबा फूले नगर- महिला
वार्ड 49 बेनीगंज रूद्रपुर- महिला
वार्ड 51 देवी प्रसाद नगर-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 66 नेताजी सुभाष नगर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 69 श्रीराम चौक- महिला
वार्ड 75 शिवाजी नगर - महिला
वार्ड 80 राप्तीनगर- महिला
शहर की सरकार में आधी आबादी को पूरी हिस्सेदारी मिले, इस मकसद से 80 में से 27 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रचार-प्रसार के दौरान भी ज्यादातर वार्डों में महिला प्रत्याशी घर पर बैठी रहीं और उनके पति, बेटा और देवर प्रचार-प्रसार का मोर्चा संभाले रहे। कई वार्ड में तो वहां के ज्यादातर मतदाता, अपने नवनिर्वाचित महिला पार्षदों का चेहरा भी नहीं पहचानते।
इसे भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ के शहर में किस पार्टी ने मारी बाजी? ये रही पार्षदों की सूची
इन वार्डों से महिलाएं जीतीं
वार्ड 2 बाबा राघवदास नगर- महिला
वार्ड 3 रानीडीहा - अनुसचित जाति महिला
वार्ड 5 बाबा गंभीरनाथ नगर - पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 6 खोराबार - अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 8 चरगांवा - अनुसूचित जाति महिला
वार्ड 12 अशोक नगर- महिला
वार्ड 15 हनुमंत नगर- महिला
वार्ड 18 गायत्रीनगर - महिला
वार्ड 19 गोपालपुर -महिला
वार्ड 24 मत्स्येंद्र नगर-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 29 पंडित राम प्रसाद बिस्मिलनगर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 30 गुलरिहा - महिला
वार्ड 31 हरसेवकपुर-महिला
वार्ड 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर-महिला
वार्ड 33 नरसिंहपुर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 35 सालिकरामनगर - महिला
वार्ड 37 भरवलिया-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 42 महाराणा प्रताप नगर - महिला
वार्ड 43 शाहपुर- महिला
वार्ड 46 शक्तिनगर- महिला
वार्ड 47 महात्मा ज्योतिबा फूले नगर- महिला
वार्ड 49 बेनीगंज रूद्रपुर- महिला
वार्ड 51 देवी प्रसाद नगर-पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 66 नेताजी सुभाष नगर- पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड 69 श्रीराम चौक- महिला
वार्ड 75 शिवाजी नगर - महिला
वार्ड 80 राप्तीनगर- महिला