फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP News My engineer husband is impotent Told bride about operation on wedding night in gorakhpur

UP: इंजीनियर की सुहागरात... दुल्हन से इसलिए बनाई दूरी, सच जानकर पत्नी के टूटे सारे अरमान; थाने में सुनाई कहानी

Thu, 24 Jul 2025 12:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Jul 2025 12:45 PM IST
सार

गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि मेरा इंजीनियर पति नपुंसक है। सुहागरात पर उसने बताया था कि उसका ऑपरेशन हुआ है। महिला ने केस दर्ज कराया है। वहीं, ससुर ने भी मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
UP News My engineer husband is impotent Told bride about operation on wedding night in gorakhpur
दुल्हन का फाइल फोटो - फोटो : adobe stock

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार थाना इलाके की एक महिला ने पति को नपुंसक बताते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सुहागरात में पति ने दूरी बनाई। बोला कि मेरा ऑपरेशन हुआ है। महिला ने ससुर पर जोर जबरदस्ती कर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खोराबार थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति, ससुर, सास और तीन देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में ससुर ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए बहू और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिसके आधार पर बहू और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर मारपीट का केस दर्ज किया है। दोनों ही पक्ष से केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में एक करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप
संतकबीर नगर की महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 18 जनवरी 2025 को खोराबार इलाके के युवक से मेरी शादी हुई। पति बेंगलुरु में इंजीनियर हैं। अच्छा रिश्ता सोचकर मेरे पिता ने खेत बेचकर एक करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसमें 40 लाख रुपये तो नकद वर पक्ष को दिया था। 

सुहागरात पर पति बोला-मेरा ऑपरेशन हुआ है...
इसके अलावा कीमती सामान और गहने दिए थे। बताया कि 19 जनवरी 2025 को विदा होकर ससुराल पहुंची। पति सुहागरात के दिन मेरे कमरे में आए। बोला- मेरा ऑपरेशन हुआ है। इस समय तुम्हारे साथ शारीरिक संबंध नहीं बना सकता हूं। लेकिन तुम चिंता मत करो। मैं बहुत जल्द ठीक हो जाऊंगा, मेरी बेंगलुरु में दवा चल रही है। 

बहुत जल्द फिर जाकर दिखाना है। मैंने पति की बातों पर विश्वास कर कुछ नहीं कहा। शादी के एक हफ्ते बाद ससुराल वालों ने कहा- बेंगलुरु में फ्लैट लेना है। वर्तमान में पैसे नहीं हैं। एक काम करो अपने पिता से कहकर डाउन पेमेंट जमा करा दो। जिससे बेंगलुरु में फ्लैट की बुकिंग हो जाए। 

 

महिला ने मायके से पैसा मांगने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद मेरा उत्पीड़न शुरू हो गया। ससुराल वालों ने मेरी पिटाई की। प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अपने माता-पिता से सारी बात बताई। मैंने बताया झूठ बोलकर शादी की गई है। 
 

'बहू कहीं नहीं जाएगी..'
ससुराल जाने पर पता चला पति शारीरिक रूप से अक्षम है। लड़के के बारे में जो भी बताया गया वो सब झूठ था। इसके बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच पंचायत हुई। महिला ने कहा कि पंचायत के दौरान ससुर बोले- बहू कहीं नहीं जाएगी। ना ही हम इसकी विदाई करेंगे। 

 

यह सुनकर मेरे माता-पिता घर लौट गए। ससुराल में एक दिन घर पर अकेली थी। इस दौरान अचानक ससुर मेरे कमरे में आए। मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे। विरोध करने के बाद भी ससुर ने छेड़छाड़ की और मेरा शारीरिक शोषण किया। 

इस दौरान मैं रोने लगी। तब ससुर ने कहा- मेरे साथ संबंध बनाओ मालामाल कर दूंगा। महिला ने आरोप लगाया कि मैंने अपनी बहन को सारी बात बताई। उसने कहा कि सास और पति से इसकी शिकायत करो। तब मैंने सास को सारी बात बताई। सास ने कहा- चुप रहो, यह सब होता रहता है।

यह बात जब ससुर को पता चली तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर 20 जुलाई को मेरे साथ ससुराल वालों ने झगड़ा किया। इसकी शिकायत खोराबार पुलिस से की। तब ससुराल वालों ने कहा कि अगर केस करोगी तो तुम्हारी प्राइवेट फोटो और वीडियो को वायरल कर दिए जाएंगे। मेरे पास तुम्हारी फोटो और वीडियो है।

ससुर बोले- बेटे को नपुंसक कहती है बहू
वहीं, ससुर का आरोप है कि बहू मेरे बेटे को नपुंसक कहती है। मुझे और मेरी बेटियों को बदनाम कर रही है। आए दिन बहू फोन करके पैसे की डिमांड करती है। नहीं देने पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा और बेटे की हत्या करने की धमकी देती है। एक दिन बहू की मां ने भी फोन कर मेरी पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। 

 

20 जुलाई को बहू मायके वालों के साथ खोराबार स्थित घर पर आई थी। दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गई। उस समय मैं लखनऊ जा रहा था। मेरी पत्नी ने फोन किया। बीच रास्ते से मैं वापस आया। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई थी। 

 

इस घटना से पूरा परिवार दहशत में आ गया है। खोराबार थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि दोनों ही पक्ष का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर तथ्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed