फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Mission 2022: BJP MP and MLA of Bihar will also campaign for Assembly elections

यूपी मिशन 2022: बिहार के भाजपा सांसद व विधायक भी करेंगे चुनाव प्रचार, बैठक करके तय की जाएगी जिम्मेदारी

Sat, 11 Dec 2021 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Dec 2021 01:27 PM IST
सार

भाजपा ने बिहार के 16 सांसद व 42 विधायकों को चुनाव प्रचार में लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
UP Mission 2022: BJP MP and MLA of Bihar will also campaign for Assembly elections
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही भाजपा ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। गोरखपुर-बस्ती व आजमगढ़ मंडल के अलग-अलग जिलों में बिहार के भाजपा सांसद व विधायकों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस सिलसिले में रविवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बैठक भी बुलाई गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती और आजमगढ़ मंडल में बिहार से आकर बसने वालों की संख्या अच्छी-खासी है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वह परिवार सहित मतदाता भी बन गए हैं। लिहाजा, भाजपा ने बिहार के 16 सांसद व 42 विधायकों को चुनाव प्रचार में लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


50 से ज्यादा नेता व कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में लगाए जा रहे हैं। किस सांसद को किस जिले या फिर किस-किस विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार में लगाया जाएगा, इस पर रविवार को निर्णय लिया जाएगा। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed