{"_id":"61b459e0ac049a15bd4519e5","slug":"up-mission-2022-bjp-mp-and-mla-of-bihar-will-also-campaign-for-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी मिशन 2022: बिहार के भाजपा सांसद व विधायक भी करेंगे चुनाव प्रचार, बैठक करके तय की जाएगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी मिशन 2022: बिहार के भाजपा सांसद व विधायक भी करेंगे चुनाव प्रचार, बैठक करके तय की जाएगी जिम्मेदारी
Sat, 11 Dec 2021 01:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:27 PM IST
सार
भाजपा ने बिहार के 16 सांसद व 42 विधायकों को चुनाव प्रचार में लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
भाजपा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही भाजपा ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। गोरखपुर-बस्ती व आजमगढ़ मंडल के अलग-अलग जिलों में बिहार के भाजपा सांसद व विधायकों को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस सिलसिले में रविवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में बैठक भी बुलाई गई है।
गोरखपुर-बस्ती और आजमगढ़ मंडल में बिहार से आकर बसने वालों की संख्या अच्छी-खासी है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वह परिवार सहित मतदाता भी बन गए हैं। लिहाजा, भाजपा ने बिहार के 16 सांसद व 42 विधायकों को चुनाव प्रचार में लगाने का फैसला किया है।
50 से ज्यादा नेता व कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में लगाए जा रहे हैं। किस सांसद को किस जिले या फिर किस-किस विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार में लगाया जाएगा, इस पर रविवार को निर्णय लिया जाएगा। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन व राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने बैठक बुलाई है।