{"_id":"603345a38ebc3ee8f976192c","slug":"up-minority-minister-mohsin-raza-said-minority-not-vote-banks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, 'अब मदरसों से निकलेंगे आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर और इंजीनियर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, 'अब मदरसों से निकलेंगे आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर और इंजीनियर'
Mon, 22 Feb 2021 11:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि अब अल्पसंख्यक वोट बैंक नहीं बनेंगे। वे आधुनिक मदरसों में पढ़कर आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बन देश की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री गोरखपुर आए। पहले सर्किट हाउस में विभागीय विकास कार्यों की समीक्षा की, फिर मीडिया कर्मियों से बात भी की। डीजल-पेट्रोल की महंगाई से जुड़े सवाल पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि ये कोई ऐसा मुद्दा नहीं है। डीजल-पेट्रोल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय होते हैं। 2014 से पहले देश में ही दाम तय होते थे। अब ऐसा नहीं है। सरकार सब्सिडी देती है। इससे जनता के ऊपर ज्यादा भार नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश के विकास कार्यों को देखना चाहिए। डीजल-पेट्रोल को लेकर बार-बार सवाल उठाना ठीक नहीं है। मंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला और कहा कि सपा ने हमेशा देश को बांटने और तोड़ने वालों का साथ दिया है। सपा सरकार ने कारसेवकों पर गोली चलवाई थी। योगी सरकार ने रामराज स्थापित किया है। इसीलिए सपाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अच्छे कार्यों को पचा नहीं पाते हैं। अब यूपी में कानून का राज है। अपराधी या फिर दुष्कर्मियों को यह कहकर नहीं छोड़ा जाता कि वे बच्चे हैं। ऐसा सपा सरकार में होता था। अब अपराधी व दुष्कर्मी जेल भेजे जाते हैं। महिलाओं का सम्मान होता है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार जेल जाएंगे, रिकवरी होगी
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि सपा नेता आजम खान ने फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इसपर भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बोलना चाहिए। सपा नेता ने कोरोना वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन कहकर देश के वैज्ञानिकों का अपमान किया है। थाली बजाने वाली जनता का मजाक उड़ाया था, लेकिन वह देखें कि किस तरह देश कोरोना से अब लगभग बाहर आ चुका है। सपा अपना आकलन करे कि प्रदेश की जनता ने उनको हाशिये पर क्यों डाला है? प्रदेश की जनता अपराध, भ्रष्टाचार एवं गुंडाराज नहीं चाहती है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने पहली बार मदरसों में एनसीईआरटी किताबों से पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है। मदरसों को आधुनिक किया जा रहा है। पहले लोग सिर्फ धार्मिक शिक्षा लेकर मुंशी, मौलवी, आमिल, कामिल और फाजिल की डिग्री लेते थे। पिछली सरकारों ने मदरसों के नाम पर खूब भ्रष्टाचार किया है। अब एसआईटी की जांच हो रही है। जिलेवार जांच रिपोर्ट आ रही है। उस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जो मदरसे अस्तित्व में नहीं हैं वहां जो पैसा सरकार द्वारा दिया गया है उसकी रिकवरी कराई जाएगी और दोषी जेल जाएंगे।
योजनाओं में बरतें पारदर्शिता
एक क्रिकेट प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने एनेक्सी भवन में अल्पसंख्यक अधिकारी आशुतोष पांडेय के अलावा अन्य जिम्मेदारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरती जाए। हर किसी को योजनाओं का लाभ मिल सके, ऐसा प्रयास होना चाहिए।