फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Election 2022: RSS in coordination meeting with BJP gives mantra to make way for victory easier in assembly elections

यूपी चुनाव 2022: भाजपा की जीत की राह आसान बनाने में जुटी आरएसएस, पदाधिकारियों को मिला खास मंत्र

Sat, 11 Dec 2021 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Dec 2021 12:28 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक व भाजपाइयों को घर-घर दस्तक देने का मंत्र मिला। समन्वय बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी बोले, इस बार चुनाव जीतना जरूरी, दो राजनीतिक दल लगभग खत्म होंगे।

विज्ञापन
UP Election 2022: RSS in coordination meeting with BJP gives mantra to make way for victory easier in assembly elections
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

‘स्वयं सेवक व भाजपा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दें। कोई घर छूटना नहीं चाहिए। यह काम विधानसभा स्तर पर होना है। केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी देने के साथ ही, अयोध्या, काशी और मथुरा की बढ़ती प्रतिष्ठा पर चर्चा करनी है।’ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने भाजपा के साथ समन्वय बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की राह आसान बनाने के लिए यह मंत्र दिया। संघ पदाधिकारियों ने साफ कहा कि इस चुनाव में जीत जरूरी है। ऐसा हुआ तो दो राष्ट्रीय राजनीतिक दल (कांग्रेस, बसपा) लगभग खत्म हो जाएंगे। जो राजनीतिक दल (सपा) इस चुनाव में लड़ाई का दम भर रहा है, वह भी किसी काम का नहीं रहेगा। अगले चुनावों में समझौता करने के लिए उसे कोई राजनीतिक दल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरएसएस व भाजपा के बीच समन्वय का काम कर रहे कृष्ण गोपाल ने शुक्रवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। तीन सत्रों की बैठक सुबह नौ बजे से देर शाम तक चली। इसमें गोरखपुर-बस्ती और आजमगढ़ मंडल के दस जिलों से आरएसएस के सभी अनुषांगिक संगठनों व भाजपा के करीब 800 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पहले सत्र की अध्यक्षता खुद कृष्ण गोपाल ने की है।
विज्ञापन


संघ पदाधिकारी ने साफ कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। अब जरूरत कड़ी मेहनत करने की है। गोरक्ष प्रांत में 62 विधानसभा क्षेत्र हैं। हर क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है। अच्छे कार्यों पर नीचे तक जाकर चर्चा करना और अपने पक्ष में माहौल बनाना है। केंद्र सरकार के सात साल व राज्य सरकार के करीब पांच साल की उपलब्धियों को बताना है। रामजन्म भूमि अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण की जानकारी देनी है। यह भी बताना है कि काशी व मथुरा का खोया स्वरूप वापस आ गया है। धार्मिक स्थलों का कायाकल्प हो रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सत्र की अध्यक्षता गोरक्ष प्रांत के प्रचारक सुभाष ने की, फिर अंतिम सत्र में क्षेत्र प्रचारक अनिल और प्रांत प्रचारक सुभाष ने मोर्चा संभाला है। इन पदाधिकारियों ने अनुषांगिक संगठनों के प्रमुखों को संदेश दिया और कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में माहौल बनाना है। आपसी समन्वय से ही अच्छे नतीजे आएंगे।    

यूपी के चुनाव प्रभारी सहित क्षेत्र के भाजपा नेताओं को जीत का मंत्र

आरएसएस की बैठक में भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी व केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी हिस्सा लिया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह में हिस्सा लेने आए प्रधान कई घंटे तक बैठक में रहे। इसी तरह गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन, सह चुनाव प्रभारी विवेक गुप्ता, क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, सहजानंद राय, सुनील गुप्ता ने भी समन्वय बैठक में हिस्सा लेकर चुनावी रणनीति की जानकारी प्राप्त की है। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों को भी आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र मिला है।  

पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का बलिदान दिवस मनाएं

संघ पदाधिकारियों ने महापुरुषों की जयंती व बलिदान दिवस को मनाने की नसीहत दी है। 19 दिसंबर को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का बलिदान दिवस है। इस दिन हर घर में दीपक जले। हर व्यक्ति को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के त्याग व बलिदान की जानकारी दी जानी चाहिए। यह काम स्वयं सेवक व भाजपा नेता, कार्यकर्ताओं को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed