{"_id":"61cadc0975529f4133241c94","slug":"up-election-2022-jp-nadda-amit-shah-and-cm-yogi-adityanath-will-orgnized-public-meeting-in-gorakhpur-basti-division","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी मिशन 2022: छह दिन में गोरखपुर-बस्ती मंडल को मथ डालेंगे भाजपा के दिग्गज, ताबड़तोड़ जनसभाएं कर बनाएंगे माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी मिशन 2022: छह दिन में गोरखपुर-बस्ती मंडल को मथ डालेंगे भाजपा के दिग्गज, ताबड़तोड़ जनसभाएं कर बनाएंगे माहौल
Tue, 28 Dec 2021 03:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Dec 2021 03:54 PM IST
सार
बस्ती में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तो संतकबीरनगर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जात का आशीर्वाद मांगेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मतदाताओं का समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा के दिग्गज छह दिन में गोरखपुर-बस्ती मंडल को मथ डालेंगे। ताबड़तोड़ जनसभाएं करके, चुनावी माहौल बनाएंगे। विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करके अपना राजनीतिक एजेंडा भी साफ करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा की जन विश्वास यात्रा गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में निकाली जा रही है। इन जिलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा व उसके सहयोगी दलों ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसी का नतीजा है कि भाजपा ने चुनाव प्रचार में दिग्गजों को उतार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद जन विश्वास यात्रा का समापन करने बस्ती आ रहे हैं। वह केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाकर, जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। इससे पहले नड्डा गोरखपुर आकर बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर चुके हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संतकबीरनगर में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा करके मतदाताओं का समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी की तीन रैलियां हो चुकीं
भाजपा के लिहाज से गोरखपुर-बस्ती मंडल कितना अहम है, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरों से समझा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक दोनों मंडलों में तीन (20 अक्तूबर को कुशीनगर, 25 दिसंबर को सिद्धार्थनगर व 7 दिसंबर को गोरखपुर) बड़ी रैलियां करके विकास की सौगात दे चुके हैं। जनता से जीत का आशीर्वाद भी मांग चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
ये है दिग्गजों का चुनावी अभियान
29 दिसंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गोरखपुर में नगर निगम के विकास कार्यों व नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसकी लागत 519 करोड़ रुपये है।30 दिसंबर: मुख्यमंत्री, गोरखपुर में वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का शिलान्यास करेंगे। जनसभा भी होगी।
30 दिसंबर: सीएम, महराजगंज के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे।
31 दिसंबर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, संतकबीरनगर के औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में जनसभा करेंगे।
03 जनवरी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बस्ती में जन विश्वास यात्रा का स्वागत करेंगे। साथ ही जनसभा भी करेंगे।