{"_id":"6aada6ad76701e480f0513bd","slug":"up-defeated-north-india-13-2-in-handball-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1455711-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हैंडबॉल में यूपी ने उत्तर भारत को 13-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हैंडबॉल में यूपी ने उत्तर भारत को 13-2 से हराया
Sat, 19 Sep 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रही सीआईएससीई राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंची टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अंडर-19 वर्ग में उत्तर प्रदेश ने उत्तर भारत की टीम को एकतरफा मुकाबले में 13-2 से हराया। कर्नाटक व गोवा की संयुक्त टीम ने बिहार और झारखंड की टीम को कड़े मुकाबले में 8-7 से शिकस्त दी। वहीं तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 9-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। अंडर-17 वर्ग में महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश को 11-8 से हराया। तमिलनाडु ने आंध्र प्रदेश व तेलंगाना की संयुक्त टीम को 18-8 से मात दी।
विज्ञापन