{"_id":"675ab16a64b8a4b4900855c5","slug":"up-crime-news-12-year-old-girl-behaving-like-an-adult-also-addicted-to-drugs-2024-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'पानी की टंकी में उसे तैरा रही थी', डूबी तो ढक्कन बंद कर नीचे आई; 12 साल की लड़की का चौंकाने वाला कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'पानी की टंकी में उसे तैरा रही थी', डूबी तो ढक्कन बंद कर नीचे आई; 12 साल की लड़की का चौंकाने वाला कबूलनामा
Thu, 12 Dec 2024 03:38 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Dec 2024 03:38 PM IST
सार
यूपी के कुशीनगर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां 12 साल की लड़की ने मासूम को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। टीवी सीरियल सीआईडी और क्राइम पेट्रोल देखने के बाद बालिका ने इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
Up Crime News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुशीनगर के तमकुहीराज के करनपट्टी में नौ माह की मासूम की हत्या की आरोपी 12 साल की लड़की का वयस्क जैसा व्यवहार लोगों हैरान कर रहा है। वह नशे की भी आदी बताई जा रही है। उसे दाहूगंज बाजार में नशे का सामान खरीदते कुछ लोगों ने देखा था, लेकिन उसे खास तवज्जो नही दी थी।
अब नौ माह की ममेरी बहन की हत्या के आरोप में उसे बाल सुधार गृह भेज देने के बाद इसकी चर्चा हो रही है। तमकुहीराज थाना इलाके के करनपट्टी में ननिहाल आई केशवी (नौ माह) का शव चचेरे मामा के छत पर लगी पानी की टंकी में मंगलवार की सुबह मिला था।
पुलिस की घंटों पूछताछ के बाद 12 वर्षीय फुफेरी बहन ने हत्या की बात स्वीकार की थी। जरूरी लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद केशवी का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
देर शाम पिता अमित गुप्ता, मां सोनम व अन्य रिश्तेदार शव लेकर बिहार के गोपालगंज जिले के गांव बैकुंठपुर चले गए। वहीं पर अपने कलेजे के टुकड़े को दफन कर दिया। हत्या की आरोपी 12 वर्षीय बालिका को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिश्तेदारी में आई बालिका का व्यवहार वयस्क सरीखा है। घटना के एक दिन पूर्व दाहूगंज बाजार में गांव के कुछ लड़कों ने उसको नशे का सामान खरीदते देखा था। हालांकि, आधुनिक युग व वैवाहिक उत्सव होने के कारण इस बात पर किसी ने विशेष ध्यान नहीं दिया।
रविवार देर शाम को भी कुछ महिलाओं ने बालिका को गिलास और सिगरेट के साथ देखा था। वारदात के बाद लोगों में यह चर्चा तेज है कि बालिका नशे की आदी है। बालिका इतनी शातिर दिमाग की है कि पुलिस व परिजनों को लगातार गुमराह करती रही।
पुलिस की कई दौर की पूछताछ के बाद जिन तथ्यों को बालिका ने स्वीकार किया। इससे प्रतीत हो रहा है कि अगर तत्काल बच्ची की खोजबीन शुरू नहीं हुई होती और पुलिस तक बात नहीं पहुंचती तो उसकी करतूत भी सामने नहीं आती, जिससे इस घटना को लोग महज एक हादसा समझ लेते।
जब उसके भाई की मौत पानी टंकी में डूबने से हुई तो लोगों ने उस वक्त उसे दुर्घटना ही माना और उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक रिश्तेदार का कहना था कि बातचीत के दौरान मंगलवार को जुर्म कबूलते हुए बालिका ने बताया था कि पानी की टंकी में वह केशवी को तैरा रही थी, लेकिन जब वह डूबने लगी तो ढक्कन बंद कर छत से नीचे उतर गई और डर के कारण किसी से यह बात नहीं बताई।
कहानी गढ़ने में माहिर आरोपी बालिका के व्यवहार घटना के बाद से ही संदिग्ध रही है। पुलिस, परिजनों व रिश्तेदारों से वह पल-पल बात बदलती रही और नई-नई कहानी सुनाती रही। घटनास्थल व सुदर्शन गुप्ता के घर की दूरी 100 मीटर से कम है। इसलिए परिजनों ने दोनों घरों की जांच तत्काल कर ली।
सहसा इस बात पर कोई यकीन नहीं कर रहा था कि वह इतनी शातिर है। लेकिन, बुधवार को बालिका के बारे में स्थानीय लोगों की राय बदलती दिखी। सीओ तमकुहीराज अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है। गुमशुदगी को हत्या में तब्दील कर लिया गया है।
सुबह उतरी दुल्हन, मंगल गीतों की जगह हुई सिर्फ औपचारिकता
सुदर्शन गुप्ता के छोटे बेटे बिट्टू की शादी में शामिल होने के लिए आई सोनम की नौ माह की बच्ची को फुफेरी बहन ने पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला था। बरात से अधिकतर लोग रात में ही लौट आए थे। क्योंकि मंगलवार दिन होने के नाते दुल्हन की विदाई नहीं हुई थी।

इधर, बच्ची की मौत के कारण परिवार में गम का माहौल था। बुधवार सुबह सामान्य तरीके से बिट्टू अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया। यहां आने के बाद दरवाजे पर जुटी महिलाओं ने मंगलगीतों की जगह सिर्फ औपचारिकता पूरी कर दुल्हन को घर में प्रवेश कराया।