फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Boxing Competition: Gorakhpur division winner, Meerut becomes runner-up

Gorakhpur News: गोरखपुर मंडल विजेता, मेरठ बना उप विजेता

Sun, 18 Jun 2023 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
UP Boxing Competition: Gorakhpur division winner, Meerut becomes runner-up
0- प्रदेशीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। खेल विभाग उप्र तथा उप्र बॉक्सिंग प्रतियोगिता की तरफ से रविवार को क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में प्रदेशीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं का निर्णायक मुकाबला हुआ। गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और विजेता बने। मेरठ मंडल द्वितीय स्थान पर रहा।

मुख्य अतिथि सांसद रवि किशन ने विजेता तथा उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उप्र हॉकी उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश मौजूद थे। आरएसओ आले हैदर ने अतिथियों का स्वागत किया। सांसद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को बधाई दी। इस दौरान जय यदुवंशी, रणंजय सिंह जुगनू,राजेश नायक, हनुमान गुप्ता, रोहित पांडेय, संतोष क्षेत्री,ध र्मवीर सिंह, आजाद सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

0- यह बने विजेता

44 से 46 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा के लक्ष्य सिंह परिहार, 46 से 48 किलोग्राम प्रयागराज के राज, 48 से 50 किलोग्राम में मेरठ के अनुराग भारती, 52 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के रवि गौड़, 52 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में प्रयागराज के सुंदरम यादव, 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के आलोक नाथ प्रजापति, 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के डैनी, 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के हर्ष, 63 से 66 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के कार्तिकेय पांडेय 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी के अदनान, 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के वैदिक तोमर, 75 से 80 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ के कार्तिक और 80 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में झांसी के सुदीप सिंह विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed