फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Board: Two government schools will not be made examination centres, they will be removed from the list.

यूपी बोर्ड: दो राजकीय विद्यालय नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र ,सूची से होंगे बाहर

Wed, 03 Dec 2025 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Two government schools will not be made examination centres, they will be removed from the list.
गोरखपुर। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के बीच जिले में परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बार मानकों को कड़ाई से लागू करते हुए दो राजकीय व कई निजी विद्यालयों को सूची में शामिल नहीं किया गया है। कैमरे, स्ट्राॅन्ग रूम और सुरक्षा व्यवस्था जैसे जरूरी मानक पूरे न करने वाले विद्यालयों को सीधे तौर पर केंद्र से बाहर किया गया है।
विज्ञापन

अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों से छात्र आवंटन की प्रक्रिया कम की जाएगी। मंगलवार शाम तक 48 आपत्तियां मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी बिंदुओं पर गहन समीक्षा शुरू कर दी है। राजकीय हाईस्कूल पतरा भटहट और राजकीय हाईस्कूल लखुआ पाकड़ बेलघाट को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। रिपोर्ट में पाया गया कि इन विद्यालयों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, कैमरा या स्ट्राॅन्ग रूम की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र निर्धारण में इस बार किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती गई है। जिन विद्यालयों में सीसीटीवी, बिजली बैकअप, सुरक्षित स्ट्राॅन्ग रूम, बाउंड्री वाॅल जैसी अनिवार्य सुविधाएं नहीं हैं उन्हें केंद्र की सूची से बाहर रखा गया है। बोर्ड की ओर से रविवार को जारी की गई परीक्षा सूची में इस बार मानक पूरा करने वाले 177 विद्यालायों को ही अनंतिम सूची में केंद्र बनाया गया है, जबकि पिछले साल इनकी संख्या 198 थी। अभी भी बहुत से ऐसे विद्यालय हैं, जिन्होंने मानक पूरा करने के दावे करते हुए आपत्तियां दर्ज कराई है। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि चार दिसंबर है। इस दौरान और आपत्तियां आने का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि अभी तक जो भी आपत्तियां मिली हैं, उनकी समीक्षा की जा रही है। चार दिसंबर तक संबंधित स्कूल आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। मानक के अनुसार ही केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed