UP Board Result 2020: बुलंदी पर बेटियां, दसवीं में स्वाति बनीं गोरखपुर की टॉपर
- लड़कों के मुकाबले दसवीं में 6.45 फीसदी तो बारहवीं में 18.5 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुईं
- दसवीं के लड़कों में सचिन यादव ने बाजी मारी, बारहवीं में अभिषेक सिंह व रितु सिंह टॉपर बने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजों में गोरखपुर की बेटियों ने दम दिखाया है। दसवीं में लड़कों के मुकाबले 6.45 फीसदी लड़कियां ज्यादा पास हुईं हैं। दसवीं के टॉप-10 में भी बेटियों का दबदबा है। बारहवीं में बेटियों का उत्तीर्ण फीसदी और अच्छा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जो आंकड़ा जारी किया है, उसके मुताबिक बारहवीं में लड़कों के मुकाबले 18.5 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुईं हैं।
यूपी बोर्ड की दसवीं में सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, आर्यनगर की स्वाति साहनी (91.83 फीसदी) ने जिला टॉप किया है। वह यूपी की मेरिट लिस्ट में भी हैं। लड़कों में एमजी इंटर कॉलेज के सचिन यादव (91. 17 फीसदी) अव्वल हैं। बारहवीं में एएन सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बलुआ सेहोरवा के अभिषेक सिंह (87.40 फीसदी) ने झंडा गाड़ा है।
लड़कियों में नेहरू इंटर कॉलेज पिपराइच की रितु सिंह (87 फीसदी) ने बाजी मारी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। साथ ही कहा है कि जल्द ही विद्यालय के माध्यम से मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी। बारहवीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अब स्नातक की प्रवेश परीक्षा देकर दाखिला ले सकेंगे।
हाईस्कूल (यूपी में 50वां स्थान)
- परीक्षा देने वाले कुल विद्यार्थी 72700 (लड़के 37430 व लड़कियां 35270)
- परीक्षा में उत्तीर्ण कुल विद्यार्थी 59689 (लड़के 29378 व लड़कियां 30311)
- कुल उत्तीर्ण 82.10 फीसदी
- लड़कियां 85.94 फीसदी
- लड़के 78.49 फीसदी
- ये हैं टॉपर
- स्वाति साहनी 91.83 फीसदी (551/600), सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज आर्यनगर उत्तरी, गोरखपुर
- सचिन यादव 91. 17 फीसदी (547/600), एमजी इंटर कॉलेज, गोरखपुर
- सौरभ कुमार साहनी 91. 17 फीसदी (547/600), सेंट मेरी इंटर कॉलेज, गोरखपुर
- नीतू सिंह 91 फीसदी (546/600), एसबीबीवीजी इंटर कॉलेज, हरपुरलुहासी
- सत्येंद्र कुमार 90.67 (544/600), एसडीडी इंटर कॉलेज, भरयापार
- दिव्या दुबे 90.50 फीसदी (543/600), एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज, गोरखपुर
- जागृति चौरसिया 90.50 फीसदी (543/600), जीपी मौर्या इंटर कॉलेज विजऊवा रितुआखोर
- आलोक रंजन 90.33 फीसदी (542/600), शबनम मेमोरियल इंटर कॉलेज, बड़हलगंज
- सोनम यादव 90.33 फीसदी (542/600), एलपी केआईसी बसडीला, सरदारनगर
- सौम्या यादव 90.33 फीसदी (542/600), एलडीआरजे इंटर कॉलेज खालसा शिवपुर, गोरखपुर
- नेहा मौर्या 90.17 फीसदी (541/600), एलबी शास्त्री इंटर कॉलेज, जगदीशपुर
- सृष्टि यादव 90 फीसदी (540/600), कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
- स्वप्निल गुप्ता 90 फीसदी (540/600), एसबीबीपीजी आईसी हरपुर लुहासी
- ज्ञानेंद्र चंद्र मौर्या 89.83 फीसदी (539/600), श्रीराम रेखा सिंह इंटर कॉलेज उरुवा बाजार
- स्वप्निल पटेल 89.83 फीसदी (539/600), रघुराय इंटर कॉलेज रामनगर कड़जहां
- चंदन कुमार मौर्या 89.83 फीसदी (539/600), हंसराज चौधरी इंटर कॉलेज कुईं बाजार
- अनुष्का 89.83 फीसदी (539/600), कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
- मुस्कान खातून 89.83 फीसदी (539/600), विमल मांटेसरी गर्ल्स इंटर कॉलेज अशोक नगर
- रुकमणि गुप्ता 89.67 फीसदी (535/600), ज्योति इंटर कॉलेज नाहरपुर
इंटरमीडिएट (यूपी में 62 वां नंबर)
- परीक्षा देने वाले कुल विद्यार्थी 67775 (लड़के 36765 व लड़कियां 31010)
- परीक्षा में उत्तीर्ण कुल विद्यार्थी 48408 (लड़के 23055 व लड़कियां 25353)
- कुल उत्तीर्ण 71.42 फीसदी
- लड़कियां 81.76 फीसदी
- लड़के 62.71 फीसदी
- ये हैं टॉपर
- अभिषेक सिंह 87.40 फीसदी (437/500), एएन सिंह एसएसएस बलुआ सेहोरवा
- रितु सिंह 87 फीसदी (435/500), नेहरू इंटर कॉलेज पिपराइच
- अनुपम ओझा 86.40 फीसदी (432/500), भूमिधरी इंटर कॉलेज सिकरीगंज
- संगम गुप्ता 86.40 फीसदी (432/500), न्यूज पब्लिक कोलेजिएट इंटर कॉलेज हरदत्तपुर सिकरीगंज
- सोमनाथ गुप्ता 86.20 फीसदी (431/500), मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां
- आकृति मालवीय 86.20 फीसदी (431/500), कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
- अभय कुमार सिंह 85.80 फीसदी (429/500), आरजेवाई इंटर कॉलेज भटहट
- परवेज आलम 85.60 फीसदी (428/500), एमएसआई इंटर कॉलेज गोरखपुर
- अनुपम सिंह 85.40 फीसदी (427/500), एमजी इंटर कॉलेज गोरखपुर
- वैभव पांडेय 85.20 फीसदी (426/500), एमजी इंटर कॉलेज गोरखपुर
- शिवम यादव 85 फीसदी (425/500), वीएनसी आईसी गजपुर
- रजनीश सिंह 84.60 फीसदी (423/500), मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां
- विपिन सिंह 84.60 फीसदी (423/500), मां गायत्री इंटरमीडिएट कॉलेज बिशंभरपुर
- महस्वी फजल 84.60 फीसदी (423/500), कामर्ल गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
- मुबाशशिरा फातिमा 84.60 फीसदी (423/500), कामर्ल गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
एग्रीकल्चर के नवीन की जिले में दसवीं रैंक
बारहवीं में कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज पिपराइच के विद्यार्थी नवीन चंद्र शर्मा की जिले में 10वीं रैंक है। वह एग्रीकल्चर के विद्यार्थी हैं। इसकी मार्किंग 1000 में होती है। नवीन को 1000 में से 846 मार्क्स मिले हैं। इस लिहाज से मार्क्स 84.60 फीसदी है। बारहवीं की मेरिट में दसवें स्थान पर नवीन को लेकर पांच विद्यार्थी हैं।
7570 विद्यार्थियों ने छोड़ी थी परीक्षा
दसवीं और बारहवीं में दाखिला लेने वाले 7570 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी थी। जब पंजीकरण हुआ था तो 1.48 लाख 045 विद्यार्थी थे, जो परीक्षा के दौरान 1.40 लाख 475 रह गए। दसवीं में 78929 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 6229 परीक्षा देने नहीं आए थे। इसी तरह बारहवीं में 69116 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 1341 परीक्षा छोड़ी थी।