फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Board of High School and Intermediate Education know result here

UP Board 10th Class Result 2020: यूपी बोर्ड के 10वीं,12वीं का रिजल्ट आज दोपहर होगा जारी

Sat, 27 Jun 2020 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Jun 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
UP Board of High School and Intermediate Education know result here
यूपी बोर्ड परीक्षा परीणाम 2020। - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का परिणाम शनिवार को दोपहर 12:30 बजे जारी होगा। परीक्षा परिणाम को देखने के लिए अभ्यर्थी results.amarujala.com पर लॉगइन कर सकते हैं। वहां उन्हें हाईस्कल और इंटर की परीक्षाओं के परिणाम का लिंक मिलेगा।

विज्ञापन


उसे खोलने पर अभ्यर्थी को जनपद/ परीक्षा वर्ष के साथ सात अंकों के रोल नंबर को भरना होगा। उसके बाद परिणाम सामने आ जाएगा। जिले में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में 148029 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। 18 फरवरी से 6 मार्च के बीच 197 केंद्रों पर परीक्षाओं का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


समय से रिजल्ट मुहैया कराने के लिए 10 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया गया। मगर कोरोना संकट की वजह से 22 मार्च को कॉपियों का मूल्यांकन कार्य स्थगित हो गया। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद से 12 मई से दोबारा कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ। जो 25 मई को समाप्त हुआ। मूल्यांकन खत्म होने के बाद से जून मेें परिणाम घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोरखपुर- बस्ती और देवीपाटन मंडल में आठ लाख ने दी परीक्षा

क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के सचिव विनोद कृष्ण ने बताया कि कार्यालय के अंतर्गत तीन मंडल आते हैं। इनमें देवीपाटन, बस्ती और गोरखपुर मंडल शामिल हैं। तीनों मंडल में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की संख्या 844106 है। गोरखपुर मंडल में हाईस्कूल और इंटर के 479145 विद्यार्थी मौजूद हैं।


गोरखपुर मंडल के पंजीकृत विद्यार्थी

  • जिला          हाईस्कूल         इंटर
  • गोरखपुर      78922          69107
  • महाराजगंज   41471          32400  
  • देवरिया        74570         72356
  • कुशीनगर      61203         49119
  • कुल          256166         222979           


इंटरमीडिएट के विद्यार्थी दे सकेंगे कंपार्टमेंट परीक्षा
यूपी बोर्ड के इंटर के विद्यार्थियों को बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। अब बोर्ड के किसी एक विषय में फेल होने वाले विद्यार्थी भी कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकेंगे। बोर्ड ने दसवीं के विद्यार्थियों की तरह ही बारहवीं के विद्यार्थियों को पहली बार कंपार्टमेंट पेपर में शामिल होने का मौका दिया है।

अंकपत्र में आएंगे कई नए बदलाव

यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित होने के बाद से विद्यार्थियों के अंकपत्र में कई नए तरह के बदलाव नजर आएंगे। पहली बार अंक और प्रमाणपत्र पर सभी परीक्षार्थी व उनके माता-पिता का नाम अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी लिखा होगा। इसके अलावा अंकपत्र में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। यह सब परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर हो रहा है।

 स्क्रूटनी को ऑनलाइन आवेदन
बोर्ड ने इस साल से स्क्रूटनी के लिए आवेनद की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। अब परीक्षार्थी स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था। नये नियम के अनुसार रिजल्ट घोषित होने के 25 दिन के अंदर स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा।

इस बार तत्काल नहीं मिलेगा अंकपत्र और प्रमाणपत्र
यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से अबकी बोर्ड की ओर से विद्यार्थियों को अंकपत्र और प्रमाणपत्र तत्काल नहीं जारी किया जाएगा। कोरोना संकट को देखते हुए निर्णय लिया गया है कि स्कूल डिजिटल हस्ताक्षर वाले अंकपत्र और प्रमाणपत्र वेबसाइट से डाउनलोड करके छात्रों को वितरित करें।

डिजिटल हस्ताक्षर वाले प्रमापपत्र, प्रवेश लेने से लेकर नौकरी तक में मान्य होंगे। पुरानी व्यवस्था के तहत परिणाम जारी होने के 15 दिन के अंदर अंकपत्र और प्रमाणपत्र स्कूलों को भेज दिया जाता था। मगर इस बार कोरोना संकट की वजह से अंकपत्र छपने में परेशानी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed