{"_id":"5f7722121538ea716a63f416","slug":"up-board-examination-for-compartment-and-mark-improvement-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: कंपार्टमेंट और अंक सुधार के लिए परीक्षा आज, इस खास नियम का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: कंपार्टमेंट और अंक सुधार के लिए परीक्षा आज, इस खास नियम का करना होगा पालन
Sat, 03 Oct 2020 08:51 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Oct 2020 08:51 AM IST
सार
- राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज और एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होगी परीक्षा
- 673 विद्यार्थी होंगे परीक्षा में शामिल, दो पालियों में होगी परीक्षा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट और अंक सुधार के लिए परीक्षा शनिवार को शहर के दो केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 673 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
कोरोना संकट को देखते हुए सभी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व केंद्रों पर बुलाया गया है। परीक्षा कक्ष में एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, पारदर्शी पानी की बोतल, मास्क और सैनिटाइजर ही परीक्षार्थी ले जा सकेंगे। मुख्य द्वार पर ही सभी की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि विषयवार कोडिंग में गड़बड़ी की वजह से पूर्व में घोषित केंद्रों में बदलाव किया गया है। 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा अब एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की जगह राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में होगी।
विज्ञापन
10वीं की कंपार्टमेंट और अंक सुधार के लिए परीक्षा राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के स्थान पर एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में होगी। बोर्ड से केंद्रों में बदलाव किए जाने के बाद विद्यार्थियों को नए एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। सुबह 8 से 11:15 बजे तक होने वाली 10वीं की परीक्षा के लिए 271 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। दोपहर में 2 से 5:15 बजे तक इंटर की परीक्षा होगी। 402 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।