{"_id":"60a7aaab8ebc3e751e1c7361","slug":"up-basic-education-minister-visit-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में बोले बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री: कोरोना से मृत शिक्षकों के परिजनों की हर संभव मदद करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में बोले बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री: कोरोना से मृत शिक्षकों के परिजनों की हर संभव मदद करेगी सरकार
Fri, 21 May 2021 06:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 May 2021 06:16 PM IST
सार
बीएसए कार्यालय में मृत शिक्षक के आश्रित को सौंपा नियुक्ति पत्र, 22 अप्रैल को कोरोना से शिक्षक दयाशंकर त्रिपाठी की हो गई थी मौत
विज्ञापन
मृत शिक्षक के आश्रित को नियुक्ति पत्र सौंपते मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से मरने वाले शिक्षकों के परिजनों की सरकार हर संभव मदद करेगी। सरकार मृत शिक्षक के आश्रित को नौकरी भी दे रही है। उन्होंने उक्त बातें शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में कोरोना से मृत एक शिक्षक के आश्रित को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार कोविड मरीजों की हर संभव मदद कर रही है। हर जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता कराई जा रही है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। सरकार हर वर्ग की रोजी रोटी का इंतजाम कर रही है। कोई भी प्रदेश में भूखा नहीं रह पाएगा। सभी को रहने के लिए आवास दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अप्रैल माह में स्कूलों को बंद कर दिया गया था। इसके साथ ही जो स्कूल कोरोना काल के दौरान बंद हो गए है, उन स्कूलों में 20 मई से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराई जा रही है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले हर बच्चे की पूरी सहायता की जा रही है।
विज्ञापन
हर सुविधा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही है, जिसका नतीजा है कि परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ रहा है। जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तभी से परिषदीय स्कूलों को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। हर स्कूल का कायाकल्प हो रहा है। शिक्षकों की लगातार नियुक्ति की जा रही है।
उन्होंने जौनपुर से स्थानांतरित होकर आए सहायक अध्यापक स्वर्गीय दयाशंकर त्रिपाठी की 22 अप्रैल को कोरोना से मौत होने के कारण उनकी पत्नी रीता को अनुचर पद पर तैनाती के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही शिक्षक की पत्नी को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
इस दौरान सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, प्रभारी बीएसए ध्रुव प्रसाद जायसवाल, बीईओ डॉ. नरेंद्र सिंह, वित्त लेखाधिकारी अतुल पांडेय, डीसी रजनीश वैद्यनाथ, डीसी डीपी चंद, डीसी बजरंगी लाल विश्वकर्मा, डीसी एचएन त्रिपाठी, स्टेनो विजय कुमार आदि मौजूद रहे।