फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP assembly elections 2022 special BJP will make SP strong leader own

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सपा के कद्दावर नेता को अपना बनाएगी भाजपा, पाला बदलने के झटके का देगी जवाब

Thu, 13 Jan 2022 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Jan 2022 04:01 PM IST
सार

मकर संक्रांति के बाद भाजपा चुनाव प्रचार और  ‘बड़े अभियान’ पर जुटेगी। वहीं क्षेत्र के चुनाव प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, सह चुनाव प्रभारी डॉ विवेक ठाकुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह के साथ दावेदारों के नामों पर चर्चा चल रही है।

विज्ञापन
UP assembly elections 2022 special BJP will make SP strong leader own
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर क्षेत्र से तीन नेताओं के एन चुनाव के मौके पर पाला बदलने के झटके का जवाब देने के लिए, भाजपा मकर संक्रांति के बाद बस्ती मंडल के एक कद्दावर सपा नेता को सदस्यता ग्रहण करा सकती है। भाजपा के संपर्क में आए यह सपा नेता विधायक रह चुके हैं। जनता के बीच अच्छी पकड़ है। इसी का नतीजा है कि भाजपा ने बस्ती की एक सीट से उन्हें टिकट देने को कहा है। खबर यह भी है कि अगली सरकार में उन्हें मंत्री पद देने का भरोसा भी दिलाया जा रहा है।

विज्ञापन


मकर संक्रांति के बाद भाजपा, चुनाव प्रचार व एक 'बड़े अभियान' पर जुटेगी। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, यह अभियान कुछ नेताओं के पाला बदल से हुए हालिया डैमेज का मुंहतोड़ जवाब होगा। प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर, बस्ती व आजमगढ़ मंडल के 62 विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों के नाम पर चर्चा चल रही है। क्षेत्र के चुनाव प्रभारी व राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, सह चुनाव प्रभारी डॉ विवेक ठाकुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह के साथ दावेदारों के नामों पर चर्चा चल रही है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के बाद प्रक्रिया में और तेजी आएगी। गोरखपुर व बस्ती मंडल का चुनाव छठवें चरण में होना है। हर दावेदार के आवेदन पत्र को देखा जा रहा है। जब नाम तय किए जाएंगे तो सबसे बात की जाएगी। नाराजगी दूर करने के बाद चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। हर दावेदार को संगठन या फिर दूसरी जगहों पर समायोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर क्षेत्र से भाजपा को तीसरा झटका

गोरखपुर क्षेत्र (आजमगढ़, बस्ती और गोरखपुर मंडल के दस जिले) से भाजपा को तीसरा बड़ा झटका लगा है। सबसे पहले खलीलाबाद से भाजपा विधायक जय चौबे ने सपा का दामन थामा था, फिर पडरौना से विधायक व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया। अब इसी क्षेत्र में शामिल मऊ की मधुबनी सीट से भाजपा विधायक व वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है।

‘मौसम विज्ञानियों’ का आंकलन गलत साबित होगा

प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने बताया कि इस बार ‘मौसम विज्ञानियों’ का आंकलन गलत साबित होगा। जो जहां जा रहे हैं, वहां निराशा हाथ मिलेगी। जनता सबक सिखाएगी। भाजपा ने सबको सम्मान दिया है। किसी की उपेक्षा नहीं हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है।  चुनावी नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे। ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’, यह कहावत चुनाव बाद सही साबित हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed