फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   UP Agriculture Minister Surya Pratap Shahi got Corona positive in Deoria

कोरोना का कहर: यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही हुए कोरोना पॉजिटिव, समर्थकों में बढ़ी बेचैनी

Sun, 11 Apr 2021 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 11 Apr 2021 01:57 PM IST
सार

  • कृषि मंत्री ने फेसबुक अकाउंट पर दी संक्रमित होने की जानकारी
  • चार सहयोगी भी मिले कोरोना पॉजिटिव, सभी ने खुद को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
UP Agriculture Minister Surya Pratap Shahi got Corona positive in Deoria
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री एवं देवरिया जिले के पथरदेवा क्षेत्र के विधायक सूर्य प्रताप शाही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। कृषि मंत्री के संक्रमण की चपेट में आने से उनके समर्थकों में बेचैनी बढ़ गई है।

विज्ञापन


कृषि मंत्री ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर रविवार को दिया। इसके अनुसार तीन दिन पहले उन्होंने तथा उनके परिवार के कुछ सदस्यों ने आरटीपीसीआर जांच कराई थी। इसमें उनके सहित उनके परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन उनके सहयोगी सुजीत रघुवंशी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


रविवार को कृषि मंत्री ने व उनके देवरिया आवास पर रहने वाले लोगों ने एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें कृषि मंत्री सहित तीन अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि हम लोगों ने स्वतः एकातंवास कर लिया है। पिछले दो दिन के अंदर जो लोग भी उनके संपर्क में रहे, उनसे अनुरोध है कि वह लोग भी अपनी कोरोना जांच अवश्य करा लें और इस संबंध में जारी प्रोटोकाल का पालन करें। उधर पंचायत चुनाव के ऐन वक्त कृषि मंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने से उनके समर्थकों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed