फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Unity Super Series Cricket Tournament: Anmol named Player of the Match.

Gorakhpur News: नीना थापा एकेडमी ने हॉक स्पोर्ट्स को सात विकेट से हराया

Mon, 15 Jun 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Unity Super Series Cricket Tournament: Anmol named Player of the Match.
मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी के साथ अनमोल। 
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही यूनिटी सुपर सीरीज अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने हॉक स्पोर्ट्स को सात विकेट से पराजित कर दिया। इसके साथ ही टीम ने सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम 22.1 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। अंश सिंह ने 22 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 37 रन बनाए। गोलू गुप्ता ने 16 और आर्यन निषाद ने 10 रन का योगदान दिया। नीना थापा एकेडमी के लिए अनमोल सिंह ने 21 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कप्तान दीपक यादव ने तीन, धीरज निषाद ने दो और महबूब अंसारी ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

नीना थापा एकेडमी ने 15.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सचिन पाल ने 20 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन की पारी खेली। वीर प्रताप सिंह ने 26 और अंशुमान शाही ने 21 रन का योगदान दिया। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से अमान ने छह ओवर में 20 रन देकर दो विकेट हासिल किए लेकिन अन्य गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सके। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अनमोल सिंह को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed