{"_id":"649e6a2b37d57c77b2056681","slug":"underground-crime-gorakhpur-mafia-rakesh-henchman-dinesh-also-arrested-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंडरग्राउंड क्राइम: माफिया राकेश का गुर्गा दिनेश भी गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से भी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरग्राउंड क्राइम: माफिया राकेश का गुर्गा दिनेश भी गिरफ्तार, पुलिस को कई दिनों से भी तलाश
Fri, 30 Jun 2023 11:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jun 2023 11:07 AM IST
सार
गुलरिहा इलाके के झुंगिया बाजार निवासी आशीष प्रजापति उर्फ छोटू ने तीन जून को गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीन के धंधे में 50 प्रतिशत की रंगदारी मांगी गई। साथ ही दर्ज केस में अपने पक्ष में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
माफिया राकेश का गुर्गा दिनेश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल माफिया राकेश यादव का गुर्गा दिनेश यादव बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोप है कि दिनेश की धमकी की वजह से रंगदारी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में माफिया राकेश और उसके साथियों के खिलाफ पीड़ित आशीष उर्फ छोटू कचहरी में गवाही नहीं देने जा पाया। पुलिस ने बीते तीन जून को इस मामले में केस दर्ज किया था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी दिनेश यादव पिपराइच के जंगल छत्रधारी के टोला शाहगंज का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के झुंगिया बाजार निवासी आशीष प्रजापति उर्फ छोटू ने तीन जून को गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि जमीन के धंधे में 50 प्रतिशत की रंगदारी मांगी गई। साथ ही दर्ज केस में अपने पक्ष में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: जीडीए के प्रस्ताव पर सहमत नहीं, सीएम से करेंगे मुलाकात
विज्ञापन
आशीष ने बताया कि जेल में बंद माफिया राकेश यादव और उसके साथी दिनेश यादव, बेचू यादव, धनेश यादव और मंटू उर्फ आकाश कन्नौजिया पुरानी रंजिश में उस पर कई बार जानलेवा हमला कर चुके हैं। इस हमले में उन्होंने जंगल छत्रधारी के टोला शाहगंज निवासी दीपचंद पर भी गोली चलाई थी। वहीं गांव के आदित्य शर्मा की गोली लगने से मौत भी हो गई थी। आशीष ने बताया कि इस केस में वह गवाह है। लेकिन इन माफिया के डर से वह गवाही देने नहीं जा पा रहे थे।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
आरोप है कि एक जून को राकेश यादव और उसके साथियों ने गवाही को लेकर धमकी दी थी। आशीष प्रजापति की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस माफिया राकेश यादव, बेचू यादव, धनेश यादव व दिनेश यादव पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार की रात 10.35 बजे झुंगिया चुंगी तिराहे से गैंग के सदस्य दिनेश यादव को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
आरोप है कि एक जून को राकेश यादव और उसके साथियों ने गवाही को लेकर धमकी दी थी। आशीष प्रजापति की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस माफिया राकेश यादव, बेचू यादव, धनेश यादव व दिनेश यादव पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार की रात 10.35 बजे झुंगिया चुंगी तिराहे से गैंग के सदस्य दिनेश यादव को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।