{"_id":"649db9e51e18937fda075cb7","slug":"the-weather-is-pleasant-with-drizzling-showers-chances-of-rain-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-224586-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
Fri, 30 Jun 2023 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 10:48 AM IST
सार
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मौसम सुहाना होने का अनुमान जताया था। शुक्रवार तड़के सुबह से ही भारी बारिश की हो रही है। अगले कुछ दिन तक मौसम का मिजाज नर्म बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। वहीं शुक्रवार सुबह से ही गोरखपुर जिले में तेज बारिश हो रही है। देर रात से बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ रिमझिम फुहारों से मौसम सुहाना हो गया।
बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियम कम होकर 31.9 पर लुढ़क गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना जताया है।
इसे भी पढ़ें: डंपर से कुचलकर युवक की मौत, घरवालों से नाराज होकर 10 दिन बाद लौटा था घर
विज्ञापन
बुधवार की शाम को बारिश के बाद मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया। पूरी रात पुरवा हवा चलने से काफी राहत रही। कूलर चलाने की जरूरत महसूस नहीं हुई। पंखा से ही काम चला गया। वहीं बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज सुहाना रहा। सुबह से ही बादल छाने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह करीब 10 बजे हल्की बारिश के बाद मौसम और सुहाना हो गया।
पूरे दिन हल्की व मध्य बारिश के साथ रिमझिम फुहारों को लोग लुत्फ उठाते रहे। परिणाम स्वरूप दिन का अधिकतम तापमान में कमी देखी गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 व न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मौसम सुहाना होने का अनुमान जताया था। शुक्रवार तड़के सुबह से ही भारी बारिश की हो रही है। अगले कुछ दिन तक मौसम का मिजाज नर्म बने रहने की संभावना है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन