{"_id":"633c80c3dca96d07777f5de0","slug":"uncontrolled-truck-entered-dussehra-fair-crushed-two-cousins-died-gorakhpur-news-gkp452908525","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा मेले में घुसे अनियंत्रित ट्रक ने दो चचेरी बहनों को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा मेले में घुसे अनियंत्रित ट्रक ने दो चचेरी बहनों को कुचला, मौत
विज्ञापन
कोतवाली रोड पर लोगों को ठोकर मारते हुए मारवाड़ी स्कूल के सामने जाकर रुका ट्रक।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा मेले में घुसे अनियंत्रित ट्रक ने दो चचेरी बहनों को कुचला, मौत
देवरिया : दुर्घटना के बाद मेले में दौड़ाता रहा ट्रक, कई घायल, लोगों ने संकरी गली में चालक को पकड़ा
देवरिया। दशहरा मेले में मंगलवार की रात में घुसे एक अनियंत्रित ट्रक ने शहर के कोतवाली रोड पर दो चचेरी बहनों को कुचल दिया। दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक रोकने बजाय भीड़ में तेज रफ्तार से दौड़ता रहा। इससे कई लोग चपेट में आकर घायल हो गए। ट्रक के करीब सात सौ मीटर बेकाबू होकर दौड़ने के कारण मेले में भगदड़ मच गई। बाद में लोगों ने संकरी गली में घुसे ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे एक ट्रक मेले की नो इंट्री व्यवस्था को तोड़ते हुए जिलाधिकारी आवास के पास पहुंचा। इसके बाद कोतवाली रोड की तरफ तेज रफ्तार के साथ मुड़ गया। इसी बीच कोतवाली रोड पर मेला देखने धर्मेंद्र यादव और ऊषा के साथ आईं रुपई यादव की बेटी साक्षी (13) और उसकी चचेरी बहन तृष्णा (4) पुत्री निगम को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे साक्षी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी बहन तृष्णा घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। जबकि कतरारी गांव निवासी शालू पुत्री दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गई। शालू को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, एसडीएम सदर सहित आला अफसर मय फोर्स के पहुंच गए। आक्रोशित भीड़ ने ट्रक पर पथराव कर तोड़फोड की। घटना में मेले में आए आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मेले में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते मेले से लोग चले गए। खाने-पीने की दुकानें, झूले आदि बंद हो गए। मेले में वहां सन्नाटा छा गया। उधर जैसे ही साक्षी और तृष्णा के घर बरियापुर थाना क्षेत्र के लाहिलपार गांव के बांसपार टोला में हादसे की खबर पहुंची, वहां रोना-पीटना मच गया। गांव से परिवार और अन्य ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए।