{"_id":"647990af71e9b7a53a0238f4","slug":"two-youths-were-caught-with-gold-worth-75-lakhs-in-golghar-gorakhpur-2023-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gold Smuggler: गोरखपुर में 75 लाख के सोने के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोलकाता से आए थे खपाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gold Smuggler: गोरखपुर में 75 लाख के सोने के साथ दो युवक गिरफ्तार, कोलकाता से आए थे खपाने
Fri, 02 Jun 2023 12:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:23 PM IST
सार
रखपुर के सराफा बाजार में कोलकाता से अवैध सोना भारी मात्रा में खपाया जाता है। सोने की तस्करी में जुड़े लोगों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी डीआरआई को लगातार कामयाबी मिली है। अभी दो दिन पहले ही 27 मई को डीआरआई की टीम ने देवरिया स्टेशन पर जीआरपी की मदद से दो तस्करों को 1.31 करोड़ के सोने के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
डायरेक्ट्रेट ऑफ रिवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने बुधवार देर शाम गोलघर से 75 लाख के अवैध सोने के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में से एक कोलकाता से ट्रेन के जरिए सोना देने आया था, जबकि दूसरे युवक को एक सराफा कारोबारी ने तस्कर को लाने के लिए भेजा था। डीआरआई की टीम ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर के सराफा बाजार में कोलकाता से अवैध सोना भारी मात्रा में खपाया जाता है। सोने की तस्करी में जुड़े लोगों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी डीआरआई को लगातार कामयाबी मिली है। अभी दो दिन पहले ही 27 मई को डीआरआई की टीम ने देवरिया स्टेशन पर जीआरपी की मदद से दो तस्करों को 1.31 करोड़ के सोने के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पूछताछ में डीआरआई को कुछ अहम जानकारियां मिली थी। डीआरआई की टीम को सूचना मिली थी कि कोलकाता से एक युवक सोना लेकर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाला है। सूचना के बाद डीआरआई की दो टीमें सक्रिय हो गईं। एक टीम रेलवे स्टेशन और दूसरी टीम गोलघर पहुंच गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के हिंदी बाजार में मंडराया था सोने का तस्कर, घूमने पर छानबीन शुरू
ट्रेन से सोना लेकर आए युवक को रिसीव करने एक युवक बाइक से पहुंचा था। दोनों सराफा बाजार की ओर बढ़े थे कि गोलघर के पास उन्हें डीआरआई की टीम ने दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से एक किलो दो सौ ग्राम सोना मिला। दोनों युवकों से पूछताछ में टीम को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर BRD की घटना: जूनियर डॉक्टरों ने मरीज को कमरे में बंद कर लात, जूतों से पीटा, पत्नी को दिया धक्का
डीआरआई ने सोना का जब्त करने के बाद दोनों युवकों को जमानत पर छोड़ दिया। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि वे जांच में पूरा सहयोग करें। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह दुबई से सोना लेकर हवाई जहाज से कोलकाता पहुंचा था। कोलकाता से पटना आया और उसके बाद हमसफर एक्सप्रेस से गोरखपुर स्टेशन पहुंचा था। उसके बाद एसी का कंफर्म टिकट भी था।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर BRD की घटना: जूनियर डॉक्टरों ने मरीज को कमरे में बंद कर लात, जूतों से पीटा, पत्नी को दिया धक्का
डीआरआई ने सोना का जब्त करने के बाद दोनों युवकों को जमानत पर छोड़ दिया। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि वे जांच में पूरा सहयोग करें। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह दुबई से सोना लेकर हवाई जहाज से कोलकाता पहुंचा था। कोलकाता से पटना आया और उसके बाद हमसफर एक्सप्रेस से गोरखपुर स्टेशन पहुंचा था। उसके बाद एसी का कंफर्म टिकट भी था।