फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two youths on a motorcycle injured in collision with a Magic vehicle; driver fled.

Gorakhpur News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, चालक भागा

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two youths on a motorcycle injured in collision with a Magic vehicle; driver fled.
जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत बलुआ गांव स्थित एएन सिंह स्कूल के पास बुधवार को मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान शेरपुर चमराह निवासी हैदर अली पुत्र शुभान अली और सबानू पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई है। सबानू को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, हैदर अली और सबानू बाइक से सिहोरवा बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहरीपुर की ओर से सिहोरवा जा रहे मैजिक चालक ने विपरीत दिशा में आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हैदर के पैर में चोट लगी, जबकि सबानू गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक मैजिक लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दूरी आगे मैजिक ने एक अन्य बाइक को भी टक्कर मारी। इसमें रामपुर गांव निवासी बाइक सवार के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed