{"_id":"68774b8eb90e65427208724b","slug":"two-youths-drowned-in-rapti-river-in-gorakhpur-domingarh-area-one-died-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, एक का मिला शव- लोगों ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नदी में नहाने गए दो युवक डूबे, एक का मिला शव- लोगों ने लगाया ये आरोप
Wed, 16 Jul 2025 12:20 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:20 PM IST
सार
राजघाट थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी का रहने वाला अभिषेक (26) पुत्र लक्ष्मण और संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बामनौली निवासी शैलेंद्र (19) पुत्र श्रीकांत दोस्तों संग नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन
नदी के पास जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
डोमिनगढ़ इलाके में मंगलवार की शाम चार बजे के करीब राप्ती नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। एक युवक का शव बुधवार की सुबह बरामद हुआ है। दूसरे की तलाश पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राजघाट थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी का रहने वाला अभिषेक (26) पुत्र लक्ष्मण और संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बामनौली निवासी शैलेंद्र (19) पुत्र श्रीकांत दोस्तों संग नदी में नहाने गए थे। शाम को अचानक डूबने लगे। उनकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह एसडीआरएफ ने शैलेंद्र का शव बरामद कर लिया। अभिषेक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस समय से कार्रवाई करती और बचाने का प्रयास करती तो इन्हें तलाशा जा सकता था। कई बार लोगों के संपर्क करने पर भी टीम आई और मौके पर सिर्फ खड़ी रही।
विज्ञापन