फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two young men burnt alive with bike in deoria

यूपी: डंठल में लगी आग से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, बाइक की चेचिस नंबर से हुई शव की शिनाख्त

Mon, 19 Apr 2021 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Apr 2021 07:06 PM IST
सार

लोगों ने दोनों युवकों रास्ते से जाने से मना किया लेकिन दोनों युवक लोगों की बातों को अनदेखी कर दिए। कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद धुआं के गुब्बार में रास्ता भटक गए और बाइक सवार कूड़े की आग में गिर गए।

 

विज्ञापन
two young men burnt alive with bike in deoria
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की दोपहर में दिल दहला देने वाली ह्दय विदारक घटना घटित हुई। तेज हवा के बीच नगर पंचायत के कूड़े में लगी आग में गिरने से रूद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो युवक जिंदा जल कर मर गए।

विज्ञापन


जिले के दोआबा में डंठल में लगी आग से रुद्रपुर में कोहराम मच गया। धुंध और आग में फंसकर गोरखपुर जिले के गजपुर निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र जिंदा जल गए। बाइक और सवार इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। सीओ अंबिका प्रसाद ने बाइक की चेचिस नंबर से मृतकों की पहचान कराई। घटना सोमवार को दिन में करीब तीन बजे की है।
विज्ञापन


रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास कूड़े का ढेर लगा है। एकौना क्षेत्र में फैली आग कछार के सरेह को जलाती हुई कूड़े के ढेर तक पहुंच गई। धुंआ से रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर चारों ओर अंधेरा पसर गया। इसी बीच गजपुर निवासी गुलाब कसौधन (45) वर्ष अपने बेटे विशाल कसौधन (22) बाइक से कुर्ना नाला पुल पार करते समय रास्ता भटक कर कूड़े के ढेर पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां बाइक सहित दोनों जिंदा जल गए। इस भयावह मंजर को देखने वाला सिलहटा गांव का साइकिल सवार शिवप्रताप सिंह भी झुलस गया। उसी की सूचना पर प्रशासन और टाउन एरिया का टैंकर मौके पर पहुंचा और आग बुझानी शुरू कर दी।

एकौना थाना क्षेत्र पिड़री गांव के सरेह से भड़की आग खेतों में डंठल जलाते हुए भुसवल गांव में पहुंच गई। आग के चपेट में आने से भेलउर के रामचैन का स्कूल बस, एक बाइक और तीन झोपड़ियां जल र्गइं। गोर्रा नदी को पारकर कछार में पहुंची आग विकराल हो गई। 20 किलोमीटर में फैल चुकी आग से पूरा सरेह धू-धू करकर जलने लगा।


देखते ही देखते आग रुद्रपुर शहर के नजदीक पहुंच गई। यहां पिड़रा रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के सामने लगा कूड़ा का ढेर जलने लगा। धुंध में फंसकर पिता पुत्र जिंदा जलकर कर मर गए। इस लोमहर्षक घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। बाइक सवार पिता-पुत्र सिरदर्द मिटाने का तेल बेचते हैं। वह तेल की खेप लेकर अपने गांव गोरखपुर जिले के गजपुर से रुद्रपुर कस्बे में सप्लाई देने आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed