{"_id":"63638796bae688460a5fc714","slug":"two-thousand-chopped-challan-then-chai-wala-sitting-on-dharna-wearing-a-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दो हजार का कटा चालान तो हेलमेट पहने धरने पर बैठा चायवाला, बोला- पुलिस कर रही मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: दो हजार का कटा चालान तो हेलमेट पहने धरने पर बैठा चायवाला, बोला- पुलिस कर रही मनमानी
Thu, 03 Nov 2022 02:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 03 Nov 2022 02:49 PM IST
सार
संतकबीर नगर जिले के रहने वाले मदन मोहन किराए का रूम लेकर गोरखपुर में रहते हैं। वह रामगढ़ताल के नौका विहार पर चाय की दुकान चलाते हैं। बुधवार को वह बाइक से अंबेडकर चौराहे से गुजर रहे थे कि उनका 2000 का चालान कट गया।
विज्ञापन
धरने पर बैठा चायवाला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के नौका विहार पर चाय का स्टाल लगाने वाले युवक का 2000 का चालान कटा तो वह चौराहे पर ही हेलमेट लगाकर धरने पर बैठ गया। सूचना पर तत्काल कैंट थाने की पुलिस पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास करने लगी।
विज्ञापन
युवक को इस तरह बैठा देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद युवक ने रोते हुए अपनी बात कही। उसने कहा कि जबतक उसका चालान माफ नहीं होता, तबतक वह धरने से नहीं उठेगा। यह सब तब हुआ जब एडीजी ट्रैफिक अनुपम कुलश्रेष्ठ शहर में हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संतकबीर नगर जिले के रहने वाले मदन मोहन किराए का रूम लेकर गोरखपुर में रहते हैं। वह रामगढ़ताल के नौका विहार पर चाय की दुकान चलाते हैं। बुधवार को वह बाइक से अंबेडकर चौराहे से गुजर रहे थे कि उनका 2000 का चालान कट गया।
विज्ञापन
गुरुवार को मदन मोहन उसी अंबेडकर चौराहे पर धरने पर बैठ गए। धरने पर हाथ में तख्ती लेकर रोने लगे। यह देख भीड़ जुट गई और कैंट की कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस, ओटीएमएस के लोग भी आ गए।
मदन मोहन ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं, इतनी कमाई नहीं है कि 2000 रुपये का चालान भर सके। उसका 2000 का चालान माफ किया जाए। युवक का इससे पहले दो बार 5 हजार का चालान कट चुका है।