{"_id":"6918ceabdffc4a8e790a078a","slug":"two-teachers-of-gorakshanath-sanskrit-vidyapeeth-received-the-sanskrit-bhushan-national-award-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1055-1136253-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के दो आचार्यों को मिला संस्कृत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के दो आचार्यों को मिला संस्कृत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दो आचार्यों को संस्कृत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। व्याकरण विभाग के अध्यक्ष आचार्य डॉ. अभिषेक पांडेय तथा दर्शन विभाग के अध्यक्ष आचार्य डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र को अयोध्या धाम में सम्मान मिला।
उत्तर प्रदेश संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति की ओर से महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ अयोध्या धाम में आयोजित द्वि-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी व शैक्षिक अधिवेशन के अवसर पर संस्कृत भूषण राष्ट्रीय सम्मान से दोनों आचार्यों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान आचार्य संस्कृत भाषा के उन्नयन के लिए उनकी ओर से निरंतर किए जा रहे कार्यों के लिए दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी व विद्यापीठ के अन्य शिक्षक एवं छात्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।