फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two SSB jawans died in road accident at basti

लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे एसएसबी के दो जवान, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत

Sat, 26 Sep 2020 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Sep 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Two SSB jawans died in road accident at basti
मृत राकेश कुमार पटेल व ओंकार साहनी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के फोरलेन पर नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पास शुक्रवार की देर रात एसएसबी के दो जवानों की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। बाइक सवार जवान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए थे। एएसपी आरके सिंह ने बताया कि दोनों जवान लखनऊ में तैनात थे। एसएसबी के अधिकारियों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। परिजन भी आ गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लखनऊ में कार्यरत जवान गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना अंतर्गत रामगढ़ ऊर्फ रजही गांव निवासी ओंकार साहनी (30) पुत्र रामप्रकाश और कुशीनगर जनपद के अहिरौली (पिपराइच) थाना अंतर्गत ग्राम मगडीहा निवासी राकेश कुमार पटेल (32) पुत्र राम हिंद पटेल लखनऊ से बाइक पर सवार होकर गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात जैसे ही नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पास पहुंचे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे फुटहिया चौकी इंचार्ज दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने दोनों जवानों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed