फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two policemen attacked during idol immersion seven arrested

गोरखपुर: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पुलिसकर्मियों पर हमला, सात गिरफ्तार

Fri, 04 Nov 2022 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Nov 2022 10:49 AM IST
सार

एसओ मदन मोहन मिश्रा की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा, बलवा, धमकी, 7सीएलए की धाराओं में केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Two policemen attacked during idol immersion seven arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर इलाके में बुधवार रात मूर्ति विसर्जन के दौरान झगड़ा छुड़ाने पहुंचे दो सिपाहियों पर हमला करने के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक सिपाही के सिर पर चोट भी आ गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बुधवार को छठ प्रतिमा विसर्जन में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। इस दौरान युवक आपस में विवाद कर रहे थे। हॉक के सिपाही भूपेंद्र कुमार और धरमू झगड़ा होता देख मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने सिपाहियों को दौड़ाकर हमला कर दिया। एक सिपाही को चोट आई और सरकारी काम में बाधा डालते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


एसओ मदन मोहन मिश्रा की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा, बलवा, धमकी, 7सीएलए की धाराओं में केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने तिवारीपुर के इलाहीबाग निवासी संदीप साहनी, दीपक साहनी, रवि साहनी, गौतम साहनी, प्रमिता उर्फ झिंकी, सुरेंद्र साहनी और सिकंदर को गिरफ्तार किया है। सभी का घर आसपास ही है और सभी ने एक साथ मिलकर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed