{"_id":"69ff98cc5b36bd82ec0d7a27","slug":"two-players-won-three-medals-including-two-gold-medals-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1315733-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंटर यूनिवर्सिटी राेइंग चैंपियनशिप में चमके गोरखपुर के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंटर यूनिवर्सिटी राेइंग चैंपियनशिप में चमके गोरखपुर के खिलाड़ी
विज्ञापन
गोरखपुर। पांच से 10 मई तक चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी रोइंग चैंपियनशिप में गोरखपुर वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
प्रतियोगिता के महिला वर्ग के लाइटवेट डबल्स स्कल में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही खिलाड़ी नीलू कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं लाइटवेट महिला सिंगल स्कल वर्ग में नीलू ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग के लाइटवेट डबल्स स्कल में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हरिनाथ यादव से सिल्वर मेडल जीता है।
बता दें कि वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यह खिलाड़ी कोच बीके पॉल और अशोक कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह नरवार, आदित्य प्रताप सिंह आगू, मनीष सिंह आदि कोच ने बधाई दी है।