फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two persons involved in CM Yogi program found corona infected at Gorakhpur

सीएम योगी के कार्यक्रम में शामिल दो शख्स मिले कोरोना संक्रमित, प्रशासन में हड़कंप

Sun, 12 Jul 2020 08:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Jul 2020 08:26 AM IST
सार

  • छह जुलाई को मुख्यमंत्री ने एक सामाजिक संगठन के पौधरोपण अभियान में हिस्सा लिया था
  • मेडिकल कॉलेज में गोरखपुर-बस्ती मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा भी की थी

 

विज्ञापन
Two persons involved in CM Yogi program found corona infected at Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पांच दिन पहले अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल स्कूल प्रबंधक व रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के सीनियर साइंटिस्ट के संक्रमित मिलने से सनसनी फैल गई है। अब वीडियो, फोटो का अध्ययन किया जा रहा है।

विज्ञापन


देखा जा रहा कि संक्रमित सीएम के कितने करीब थे, फिर मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन को दी जाएगी। जिलाधिकारी ही सीएम के स्टाफ से बात करके आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। इससे पहले कमिश्नर के पीए संक्रमित मिले थे। वह भी मुख्यमंत्री के अलग-अलग कार्यक्रमों में कमिश्नर के साथ गए थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु पूर्णिमा (5 जुलाई) को गोरखपुर आए थे। अगले दिन यानी छह जुलाई को गोरखनाथ मंदिर में ही एक सामाजिक संगठन के पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंच गए। इस कार्यक्रम में एक इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक भी शामिल हुए थे। शनिवार को इन्हीं प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-बस्ती मंडल में एक दिन में 176 संक्रमित, एक की मौत

इसी तरह मुख्यमंत्री बीआरडी मेडिकल कॉलेज भी गए थे। मेडिकल कॉलेज परिसर में आरएमआरसी के एक भवन का उद्घाटन किया, फिर गोरखपुर-बस्ती मंडल की स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। कोरोना के साथ ही इंसेफेलाइटिस, डेंगू की चुनौती से निपटने की रणनीति बनी थी।

इस कार्यक्रम में आरएमआरसी के सीनियर साइंटिस्ट भी शामिल हुए थे। सीनियर साइंटिस्ट की मुख्यमंत्री के आसपास कई जगह फोटो भी है। इससे स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ी है। अब सीनियर साइंटिस्ट के संपर्क में आने वालों की पहचान की जा रही है।   

... तो औरों की बढ़ेगी मुसीबत

मेडिकल कॉलेज परिसर में छह जुलाई को जो कार्यक्रम हुआ था, उसमें गोरखपुर-बस्ती मंडल के तमाम अफसर शामिल हुए थे। जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, उसके मुताबिक आरएमआरसी के साइंटिस्ट उद्घाटन समारोह में भीड़ के साथ दिख रहे हैं। तमाम अफसर आसपास खड़े हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग के निर्धारित मानक का पालन भी नहीं हुआ। सूत्रों का कहना है कि समीक्षा बैठक में भी आरएमआरसी की टीम थी। अगर संक्रमण बढ़ा तो कई जिलों के प्रशासनिक, पुलिस और स्वास्थ्य महकमे के अफसर संक्रमण की चपेट में आएंगे। अब जरूरत सतर्कता बरतते हुए सबको कोरोना जांच कराने की है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक समेत मिले 84 पॉजिटिव

बिना जांच ही सीएम के कार्यक्रम में पहुंचे
बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेड जोन में शामिल है, फिर भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सतर्कता नहीं बरती गई। बिना जांच-पड़ताल कराए ही कोरोना जांच से जुड़े लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने दिया गया। इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
 

एक दिन पहले कोरोना वार्ड में गए, फिर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे चिकित्सक

मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में मौजूद एक अन्य डॉक्टर एक दिन पहले ही रेलवे अस्पताल के कोरोना वार्ड में संक्रमितों से मिलने पहुंच गए थे। वह पीपीई किट पहने थे। डॉक्टर ने संक्रमितों से मिलने की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसी चिकित्सक ने मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य महकमे की तैयारियों का पूरा ब्योरा रखा था।

अब सवाल उठता है कि कोरोना वार्ड में जाने वाले चिकित्सक को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तक कैसे जाने दिया गया। संबंधित चिकित्सक मरीजों से मिले थे, फिर भी न क्वारंटीन हुए और न ही कोरोना की जांच कराई।  नियम है कि कोरोना वार्ड में जाने पर कम से कम दो दिन के लिए पैसीव क्वारंटीन होना पड़ेगा।  

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, अब इस किट से होगी संक्रमितों की जांच

वीडियो और फोटो की होगी समीक्षा
सीएम के कार्यक्रम के फोटो और वीडियो को देखा जा रहा है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि कार्यक्रम में आरएमआरसी के साइंटिस्ट और कमिश्नर के सहायक सीएम के नजदीक तो नहीं पहुंच गए। अगर वह सीएम से दो-तीन मीटर के क्षेत्र में रहेंगे तो डीएम को पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएंगे। क्वालिटी कंसल्टेंट कोविड वार्ड में आरओ की मरम्मत कराने के लिए गए थे। उन्हें इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में नहीं डालनी चाहिए थी।- डॉ श्रीकांत तिवारी, सीएमओ गोरखपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed