फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Many new positive patients of corona found in Gorakhpur

गोरखपुर में आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक समेत मिले 84 पॉजिटिव, पुलिस लाइंस में मिले एक साथ 10 मरीज

Sun, 12 Jul 2020 08:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 12 Jul 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
Many new positive patients of corona found in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में कोरोना का खौफ बढ़ता जा रहा है। पहली बार जिले में एक साथ 84 मरीज मिले हैं। इनमें शहर के 60 और ग्रामीण क्षेत्र में 24 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। खास बात यह है कि इन मरीजों में 90 प्रतिशत युवा हैं। संक्रमितों में रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के सीनियर वैज्ञानिक, एक इंटर व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक, कमिश्नर के पीए की पत्नी और बेटी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सहजनवां की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर व ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है। शहर की बात करें तो तारामंडल, पुलिस लाइंस, बशारतपुर, हुंमायुपुर, रामजानकी नगर शाहपुर, रहमतनगर, हनुमान चौक, बसंतपुर, जटेपुर, राजघाट, रसुलपूर, मोहद्दीपुर आरपीएप कॉलोनी, मियां बाजार और ग्रामीण क्षेत्र में सहजनवां में छह, गोला में पांच, पिपरौली में 12 और पिपराइच में एक मरीज मिले हैं। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 632 हो गई है। इनमें 17 की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरएमआरसी के 38 वर्षीय सीनियर वैज्ञानिक और आरएमआरसी का ही 25 वर्षीय लैब टेक्नीनिशियन पॉजिटिव मिला है। दोनों लोग बीआरडी कैंपस में रहते हैं। तारामंडल के वसुंधरा इन्क्लेव का 27 साल का युवक, हुमायुपुर के कबीरनगर का रहने वाला 43 वर्षीय युवक, बशारतपुर के रामजानकी नगर के 42 साल का युवक, बेलघाट के मजगवा घाट का रहने वाला 50 वर्षीय व्यक्ति, सहजनवां के मलूर का 53 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के रामजानकी नगर की 12 साल की किशोरी, रहमतनगर के एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 15 साल के दो किशोर, एक 43 साल का युवक और एक 48 साल के व्यक्ति शामिल है। इसी मोहल्ले के 23 साल का युवक भी, राजघाट के हनुमान चौक का 15 साल का किशोर, बसंतपुर के 30 साल का युवक, हुसैनाबाद का 23 साल का युवक, जटेपुर कालीमंदिर की 49 वर्षीय महिला, हसनगंज मिर्जापुर का 42 साल का युवक, मियां बाजार के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनकी उम्र 38 और 44 साल है।

निरजापुर का 42 साल का युवक, मिर्जापुर का 30 साल का युवक, हुमायुपुर के 39 साल की महिला, 20 और 30 साल का युवक, श्रीकृष्णा हॉस्पिटल की 25 साल की युवती, 22 और 20 साल का युवक, राजघाट की 22 साल की महिला, पुर्दिलपुर गोकुल लॉन की 46 साल का व्यक्ति, गीता प्रेस का 24 साल का युवक, रेलवे हॉस्पिटल का 32 साल का युवक, सूफी हाता तिवारीपुर का 17 साल का किशोर, आरपीएफ की 28 साल की महिला, रायगंज नार्थ राय का 30 साल का युवक, डेरी कॉलोनी का 39 साल का व्यक्ति, मोहद्दीपुर आरपीएफ कॉलोनी का रहने वाला 53 वर्षीय व्यक्ति, गोरखपुर का 19 साल का युवक, राजघाट के बंसतपुर का 45 साल का व्यक्ति, चिलुआताल का 27 साल का युवक, मोहद्दीपुर सुभाष चंद्र बोस नगर का रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति, रसुलपूर के जामियानगर का रहने वाला 40 साल का व्यक्ति, और राजघाट की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। इन क्षेत्रों में सैनिटाइज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।

पुलिस लाइंस में एक साथ 10 पॉजिटिव

पुलिस लाइंस में पहली बार एक साथ 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पूर्व पुलिस लाइंस का एक सिपाही पॉजिटिव मिल चुका है। इसके बाद से पुलिस लाइंस में एक साथ कईयों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। पॉजिटिव पाए गए लोगों की उम्र 23, 22, 29, 23, 28, 22, 24, 22, 22, 23 है। इसके बाद से इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित
पिपरौली के बेलवादरी गांव में एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। इनमें छह साल की एक मासूम, 46 साल और 54 साल की महिला शामिल है। जबकि एक एक  75 वर्षीय बुजुर्ग, 43 साल का व्यक्ति और 55 साल का एक व्यक्ति शामिल है। जबकि इसी गांव के दो बुजुर्ग और पॉजिटिव मिले हैं। यह भी एक ही परिवार के हैं।  दोनों की उम्र 80 साल है।

इसी गांव का 20 साल का युवक भी संक्रमित मिला है। जबकि इसी क्षेत्र के मंगा कोड़ार की 40 वर्षीय व्यकित और महावीर छपरा का 28 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। पिपरौली के भीड़ीखीरी में 20 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। पिपरौली स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आठ जुलाई को केंद्र पर लगे रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट किया है।

सहजनवां में छह लोग मिले पॉजिटिव
सहजनवां तहसील क्षेत्र में भी संक्रमण बढ़ा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर व ड्राइवर को भी संक्रमण हो गया है। इससे हड़कंप मच गया है। सहजनवां के वार्ड नंबर तीन में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनकी उम्र 45, 50, 42, 20, 38 है। इसमें 45 साल की एक महिला भी शामिल है। सहजनवां का मालूर गांव का 53 वर्षीय व्यक्ति और हरपुर का रहने वाला 35 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिला है।

बताया जाता है कि इसके अलावा चरगांवा के औरहिया गांव का 42 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। जबकि गोला के देवकली गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर, दिल्ली और चक महेशपुर का 38 साल का युवक मुंबई से आया था। वहीं राजघाट गोला का 30 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। कैंपियरगंज के मोगलहा ग्राम पंचायत में 30 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय किशोरी कोरोना पॉजिटिव मिली है। युवक 28 जून को मुंबई से आया था। जबकि किशोरी के परिवार के तीन लोग मुंबई से आए थे। इनमें एक में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

कॉलेज के प्रबंधक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
शहर के हरिओम नगर कॉलोनी के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन्होंने अपनी जांच निजी लैब में कराई थी। एक इंटर व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक का एक क्लब भी चलता है। एक बड़े सामाजिक संगठन से जुड़े हैं। इस वजह से हड़कंप का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed