फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Now anti-mass kit will have corona probe in BRD Gorakhpur

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना मरीज, अब इस किट से होगी संक्रमितों की जांच

Sat, 11 Jul 2020 07:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Jul 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Now anti-mass kit will have corona probe in BRD Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : Amar Ujala

गोरखपुर शहर में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने विभाग के सामने कई मुश्किलें खड़ा कर दी हैं। इन्हीं मुश्किलों का कम करने के उद्देश्य से विभाग अब संक्रमण रोकने के लिए शहरवासियों की जांच एंटी जन किट से कराने का फैसला लिया है। यह किट आधे घंटे में पॉजिटिव और निगेटिव की रिपोर्ट बता देगी। स्वास्थ्य विभाग को किट भी मिल गए हैं।

विज्ञापन


शुरुआती दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे मरीजों की वजह से विभाग की चिंता थोड़ी कम थी। 20 जून के बाद लगातार शहर में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अब तक पूल टेस्टिंग के जरिए नमूने लिए जा रहे थे, वहीं शहरी क्षेत्रों में केवल संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक समेत मिले 84 पॉजिटिव
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह से सही समय पर मरीजों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इस बीच विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में पूल टेस्टिंग से नमूने लिए। कई जगहों पर नमूने देने में कुछ लोग आना-कानी करने लगे। ऐसे में अब विभाग ने एंटी जन किट से जांच का फैसला लिया है।

तीन इलाकों में सबसे अधिक मरीज

इस किट के जरिए मात्र आधे घंटे में रिपोर्ट का पता चल जा रहा है। अब तक केवल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ही किट से इमरजेंसी में आए मरीजों की जांच हो रही थी। लेकिन अब शहर में ऐसे इलाकों में जांच होगी, जहां पर मरीज अधिक मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि एंटी जन किट विभाग को मिल गए हैं। अधिक से अधिक जांच कराई जाएगी। जिससे की संक्रमण को रोका जा सके।

शहर के राजघाट, कोतवाली और तिवारीपुर थाना क्षेत्र की बात करें तो सबसे अधिक मरीज इन्हीं क्षेत्रों के मिले हैं। यही वजह है कि प्रशासन ने इन इलाकों में 17 जुलाई तक लॉकडाउन लगा रखा है। इन्हीं इलाकों में सबसे अधिक जांच एंटी जन किट से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed