संतकबीरनगर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, दो की मौत
- एक पक्ष के वृद्ध की जिला अस्पताल तो दूसरे पक्ष के बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, दस से अधिक लोग हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के पडोखर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन से चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के दस से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पडोखर गांव निवासी राजकुमार पुत्र बासू केवट का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कोईल, विजय, पुन्नी लाल, ईश्वर, इंदल आदि बड़े पिता 65 वर्षीय बिगधर को मारपीट कर घायल कर दिया। लोगों ने फरसा से भी प्रहार किया। जिससे उनको गंभीर चोटें आई। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं दूसरे पक्ष की प्रमिला पत्नी प्रेमचंद्र का आरोप है कि गांव के रामशंकर, राम कृपाल, अंगद, कमल, उदयराज, मुकेश आदि पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए झगरु पुत्र श्याम, प्रेमचंद्र पुत्र झगरु, रामनवल पुत्र इंद्रजीत को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में तीनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया।
अधिकारियों ने क्या कहा
जिला अस्पताल से 70 वर्षीय झगरु की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घायल रामनवल और प्रेमचंद्र का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि रविवार की शाम को दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जिसमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सोमवार को फिर दोनों पक्ष की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के घायल दो बुजुर्गों की मौत हो गई। कोतवाल को निर्देश दिया गया है कि दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करें। गांव में शांति व्यवस्था के लिए कड़ी निगरानी रखें।