{"_id":"61d69e068c7fa515467f7c61","slug":"two-people-died-of-suffocation-due-to-burning-of-bonfire-in-school-room-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: स्कूल के कमरे में दम घुटने से दो लोगों की मौत, ठंड से बचने के लिए जलाया था अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: स्कूल के कमरे में दम घुटने से दो लोगों की मौत, ठंड से बचने के लिए जलाया था अलाव
Thu, 06 Jan 2022 01:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, छावनी (बस्ती)।
संवाद न्यूज एजेंसी, छावनी (बस्ती)।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:16 PM IST
सार
मृतकों में एक स्कूल की रखवाली करने वाला बढई शामिल है। देर रात अपने परिचित के साथ खाना खाने के बाद बढ़ई अलाव जलाकर सेक रहा था। जिसके बाद वही अलाव कमरे में ले जाकर बंद करके सो गया। सुबह दोनों मृत अवस्था में पाए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां छावनी क्षेत्र में स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के स्टोर में गुरुवार को दो लोग मृत अवस्था में मिले। एक की पहचान स्कूल के बढ़ई शिवकुमार के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह स्कूल के कमरे से धुआं निकलने की सूचना पर प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर अलाव का धुआं भरा हुआ था। इस आधार पर माना जा रहा है कि रात में छोटे कमरे में अलाव जलाकर कमरा बंद करने के कारण हुए धुएं में दम घुटने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के हरिजनपुर बाबू पैकोलिया निवासी मृतक शिवकुमार (38) पुत्र रामदीन करीब तीन महीने से स्कूल में बने स्टोर रूम में रह रहा था। वह रात में स्कूल की रखवाली करता था। बुधवार की शाम उसका कोई जानने वाला आया था। जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। दोनों रात में खाना खाने के बाद कमरे के बाहर अलाव सेक रहे थे। इसके बाद अलाव को कमरे में ही रखकर सो गए।
विज्ञापन