फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two people died in a road accident near Dubiyari bridge of Chaurichaura

Gorakhpur: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की हुई मौत, चौरीचौरा के दुबियारी पुल के पास हुई दुर्घटना

Sun, 03 Sep 2023 12:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 03 Sep 2023 12:41 PM IST
सार

दोनों बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, लेकिन उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Two people died in a road accident near Dubiyari bridge of Chaurichaura
Accident - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के दुबियारी पुल के पास शनिवार की शाम 7:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा, रामपुर नथई टोला निवासी संदीप निषाद (28) अपने भतीजे चंदन निषाद (17) पुत्र अच्छेलाल निषाद के साथ मोतीराम अड्डा से बाइक से चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर स्थित मामा के घर जा रहे थे। देवीपुर पुल पार कर देवीपुर गांव के समीप पहुंचे थे कि किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों की चीख पुकार के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर छात्र की मौत
कैंपियरगंज क्षेत्र के शिवपुर-दुबेपुर मार्ग पर शनिवार की दोपहर में साइकिल से स्कूल से लौटते वक्त विशाल पटेल (11) ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। गांव वालों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इकलौते बेटे की मौत से घर में मातम है। 


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के खजुरगांवा के टोला घीसापुर निवासी विंध्याचल पटेल की दूसरी शादी से पैदा इकलौता पुत्र विशाल पटेल दुबेपुर चौराहे पर पशुपतिनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता था। शनिवार की दोपहर में मध्यावकाश होने पर साइकिल से घर खाना खाने आ रहा था। घर के पास ही प्राथमिक विद्यालय घीसापुर के सामने ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल विशाल को आसपास के लोग तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी। एसओ कैंपियरगंज ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed