फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two people charged with murder in the death of a youth

Gorakhpur News: युवक की मौत मामले में दो पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two people charged with murder in the death of a youth
- सुरौली क्षेत्र के हरैया में घायल हालत में मिला था संदीप
विज्ञापन

- बुधवार को गोरखपुर में इलाज के दौरान हो गई मौत
सुरौली। सुरौली क्षेत्र के हरैया में घायलावस्था में मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर में मृतक संदीप के दोस्त व कंबाइन मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथ देवरिया निवासी संदीप राजभर 30 पुत्र स्व. राजकुमार राजभर मोहल्ले में किराए पर रहने वाले एक दोस्त के साथ खलासी का काम करता था। कुछ दिन पहले उसका दोस्त रामनाथ देवरिया मोहल्ले से कमरा खाली कर सुरौली क्षेत्र के कोल्हुआ में एक कमरा लिया और एक रिश्तेदार का कंबाइन चलाने लगा। संदीप भी कंबाइन पर खलासी का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि संदीप और उसके दोस्त के बीच पैसे के लेनदेन का मामला चल रहा था। मंगलवार को संदीप परिजनों से अपने दोस्त से बकाया पैसा लेने की बात कह कर घर से निकाला।
विज्ञापन

इसी बीच रात करीब आठ बजे परिजनों को देवरिया-पकड़ी-बरांव रोड पर हरैया स्थित एक विद्यालय के पास घायलावस्था में पड़े होने की सूचना मिली। परिजन उसे देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां बुधवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक संदीप के भाई वीरु राजभर ने तहरीर में कहा है कि कंबाइन मालिक व उसके दोस्त उसे पैसा देने के लिए फोन कर बुलाए और मारपीट कर घायल कर सड़क पर फेंक दिए। इलाज के दौरान संदीप की मौत हो गई। उसने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना मान रही है। एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed