फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two new corona positive cases found in Santkabirnagar

संतकबीरनगर में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले, जिले में कुल 23 मरीज

Tue, 28 Apr 2020 09:22 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 28 Apr 2020 09:22 AM IST
विज्ञापन
Two new corona positive cases found in Santkabirnagar
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में दो नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें कस्बा मगहर की 25 वर्षीय महिला और कस्बा बखिरा से सटे परतिया गांव रहने का वाला 27 वर्षीय युवक शामिल है। सोमवार रात दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन


बता दें कि अब तक जिले में 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। देवबंद से आए मगहर के शेरपुर रेहरवा मोहल्ले के छात्र समेत परिवार के 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब छात्र के परिवार के संपर्क की ही रहने वाली मगहर कस्बे की 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। 
विज्ञापन


इसी तरह परतिया गांव का रहने वाला मुबंई से आया 27 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सीएमओ डॉक्टर हर गोविंद सिंह और डीएम रवीश गुप्त ने नए मामलों की पुष्टि की। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि महिला मगहर निवासी देवबंद से आए कोरोना पॉजिटिव छात्र की रिश्तेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरा युवक परतिया गांव का है। 25 अप्रैल को वह मुंबई से लौट रहा था और बस्ती में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसे सीधे जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। डॉक्टरों ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed