फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two more cases registered for forgery in the name of land in BCD project

Gorakhpur News: बीसीडी प्रोजेक्ट में जमीन के नाम पर जालसाजी का दो और केस दर्ज- जानिए कितने केस हुए दर्ज

Wed, 06 Mar 2024 11:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 06 Mar 2024 11:44 AM IST
सार

गोरखपुर स्थित तारामंडल में खोले गए रियल इस्टेट कंपनी बीसीडी ग्रुप पर दो लोगों ने फिर केस दर्ज कराया है। इसके पहले, 13 लोगों ने रामगढ़ताल थाने में ही केस दर्ज कराया था। कंपनी पर कुल 15 लोगों ने केस दर्ज दिया है। पुलिस सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two more cases registered for forgery in the name of land in BCD project
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के तारामंडल में बीसीडी प्रोजेक्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम से ऑफिस खोलकर जालसाजी करने के मामले में दो और लोग सामने आए। शाहपुर और बेलीपार के रहने वालों ने एसएसपी से मुलाकात कर जमीन के नाम पर जालसाजी किए जाने का प्रार्थनापत्र दिया है। एसएसपी ने दोनों ही मामले में बेलीपार थानेदार को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात बेलीपार थाने में दोनों प्रार्थना पत्रों पर केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ कैंट व सीओ बांसगांव को पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटाकर रिपोर्ट मांगी है। रविवार को एसएसपी खुद इसकी समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जालसाजों ने बेलीपार के ताल नदोर में किस्त पर प्लाॅट और आशियाना का सपना दिखाकर जालसाजी की है। लोगों को झांसे में लेने के लिए जालसाजों ने थ्रीडी मैप भी दिखाया। सभी ग्राहकों से जमीन बुक कराते समय 20 फीसदी जमा कराया गया और बाकी की रकम किस्त में देनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन, मकान नहीं मिलने के बाद एक साथ 13 लोगों ने सीएम योगी के जनता दर्शन में बीते दिनों शिकायत की थी, जिसके बाद रामगढ़ताल थाने में बुद्ध विहार काॅमर्शियल निवासी अमित कुमार दुबे, अमलेश पांडेय, विशाल राय, शिवरतन मिश्रा उर्फ त्रिलोकी और हौशिला मिश्रा पर केस दर्ज किया गया है।

अब दो और पीड़ितों ने भी दी तहरीर में लिखा है कि 11 अक्तूबर 2017 को कंपनी के कार्यालय गए थे। तब खुद को कंपनी का अधिकारी बताने वाला अमित कुमार दूबे, अमलेश पांडेय, विशाल राय ने उन्हें प्रास्पेक्टस दिया। शहर से निकट बेलीपार के ताल नदोर में स्थित आवासीय प्लाॅट का थ्रीडी मैप दिखाया और बताया कि कंपनी सभी सुविधाओं से संपन्न काॅलोनी का निर्माण कर रही है, आसान किस्तों पर प्लाॅट खरीद सकते हैं।

प्लाॅट खरीदने का शर्त यह है कि जमीन के कुल मूल्य का 50 प्रतिशत भुगतान 12 किस्तों में अदा करना था और रजिस्ट्री करते समय 20 प्रतिशत भुगतान और करके रजिस्ट्री बैनामा कराना था। शेष 30 प्रतिशत धनराशि जरिए चेक छह किस्तों में जमा करनी थी, जिसे कंपनी एडवांस छह चेक उक्त वर्णित धनराशि का प्राप्त कर लेती और नियत समय पर चेक कंपनी के खाते में कैश हो जाता। जमीन नहीं मिलने पर 11 मार्च 2023 को कार्यालय पर गए तो बंद मिला।

यह लोग पहले आ चुके हैं सामने

निवेशक जालसाजी
किरन देवी एक लाख 20 हजार
शीला सिंह पत्नी संतोष एक लाख 20 हजार
मृत्युंजय त्रिपाठी एक लाख 60 हजार
उर्वशी ओझा पत्नी चंद्रप्रकाश दो लाख 21 हजार
पूनम मिश्रा पत्नी विपिन मिश्रा एक लाख पांच हजार
शैलेंद्र पासवान 81 हजार 100 रुपया
विमला देवी पत्नी विद्याधर पांडेय दो लाख 89 हजार
सरिता कुमारी पत्नी आशुतोष कुमार दो लाख पांच हजार
दीक्षा सिंह पुत्री एबी सिंह एक लाख 18 हजार पांच सौ
दुर्गावती देवी एक लाख 68 हजार
षमयंती देवी पत्नी रामेश्वरम तीन लाख 75 हजार
उर्मिला पत्नी दीनानाथ दो लाख 10 हजार
अफजल अहमद चार लाख 92 हजार


पहले भी जमीन के नाम ठगे गए लोग
एक अगस्त 2023 : एम्स थाना पुलिस के बहरामपुर अहिरबाती निवासी कमलेश यादव व गुलरिहा के नाहरपुर निवासी अन्नू देवी पत्नी शैलेंद्र विश्वकर्मा को जेल भेजा गया था। इन दोनों ने दूसरे की जमीन को बेचकर जालसाजी की थी।

06 अगस्त 2023 : पुलिस ने चिलुआताल के जंगल कौड़िया के चकरा गांव निवासी कमलावती पत्नी राम बहाल को जेल भेजा था। इसने 70 डिसमिल दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचकर जालसाजी की थी।

23 जून 2023 : सेवानिवृत्त सिपाही ने कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेरा लाला निवासी राहुल श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सिंघोरवा निवासी बिंदु देवी व दीनानाथ पर जमीन के नाम पर रुपये हड़पने व धमकी देने का केस दर्ज कराया। जांच में पता चला कि कई और लोगों के साथ इन लोगों ने जालसाजी की थी।

09 फरवरी 2022 : पुलिस ने जालसाज ओमप्रकाश को जेल भेजा था। इसने झारखंड, बिहार के 50 से अधिक लोगों से जमीन के नाम पर जालसाजी करके करोड़ों रुपये हड़पे थे। इसके घर को पुलिस ने कुर्क किया था।



एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि बीसीडी प्रोजेक्ट संस्था के नाम पर जमीन के नाम पर जालसाजी किए जाने का केस रामगढ़ताल थाने में दर्ज है। दो और फरियादी मंगलवार को आए हैं। दोनों ही मामले में बेलीपार पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। सीओ बांसगांव, सीओ कैंट को पूरे गिरोह के बारे में जांच को कहा गया है। रविवार को इसकी खुद समीक्षा करूंगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed