फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two missing children found and handed over to their families within three hours

Gorakhpur News: तीन घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को तलाश परिजनों को सौंपा

Sat, 06 Dec 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two missing children found and handed over to their families within three hours
गोरखपुर। कैंट थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को एक ही परिवार के गुमशुदा दो बच्चों को तीन घंटे के भीतर खोज निकाला। दोनों बच्चों की उम्र करीब छह वर्ष और चार वर्ष है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर लगभग 3:45 बजे कैंट थाने की पुलिस को सूचना मिली कि विशुनपुरा में किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के दो बच्चे दोपहर दो बजे घर के बाहर खेलते समय कहीं चले गए हैं और काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कैंट और प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने तुरंत पांच टीमों का गठन कर बच्चों की तलाश शुरू कराई। पुलिस टीमों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लगभग तीन घंटे की खोज के बाद दोनों बच्चे झारखंडी मंदिर के पास मिल गए। पुलिस ने बच्चों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed