फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two miscreants of poison gang arrested

गोरखपुर: जहरखुरानी करने वाले गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली में सीखी थी अपराध की बारीकी

Sat, 05 Feb 2022 04:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Feb 2022 04:49 PM IST
सार

चुनाव में चेकिंग का डर दिखाकर भी किए है कई वारदात, कैंट पुलिस ने पकड़ा।

विज्ञापन
Two miscreants of poison gang arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंट पुलिस ने शनिवार को जहरखुरानी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को सरदार तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस को लूटे गए 60 हजार रुपये और 205.61 ग्राम डायजापाम पाउडर मिला। पूछताछ में पता चला कि ये लोग लिफ्ट देकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया।  

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सिद्धार्थनगर के शिवपुर निवासी नंदलाल शर्मा व बांसी निवासी रामकृपाल के रूप में हुई है। कैंट थाने में सीओ कैंट श्यामदेव बिंद व इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी की रात हैदराबाद से देवरिया के रुद्रपुर बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे सदावृक्ष तिवारी के साथ लूट की थी।
विज्ञापन


उन्हें रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद कार में इन लोगों को बैठा लिया। कूड़ाघाट के पास अचेत होने पर उतारकर फरार हो गए थे। उनसे बदमाशों ने 20 हजार नकद लूटा था। साथ ही उनका एटीएम लेकर 40 हजार निकाला था और एटीएम से 27 हजार का तेल भरवाया गया था। सदावृक्ष ने कैंट थाने में 30 जनवरी को कैंट थाने में केस दर्ज कराया था। तभी से दो टीमें गैंग को पकड़ने में लगी थी। पुलिस ने शनिवार को दोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed